फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Lockdown: लॉकडाउन के पांचवें दिन कुछ नियंत्रित दिखी व्यवस्था, होम डिलीवरी नहीं कराने पर बिजनौर में कई दुकानदार हिरासत में

Sun, 29 Mar 2020 11:49 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala
लॉकडाउन के पांचवें दिन आज पश्चिमी यूपी में व्यवस्था काफी नियंत्रण में मिली। सब्जी मंडियों में सन्नाटा पसरा रहा। केवल थोक विक्रेता ही पहुंचे। सामान की होम डिलीवरी कराए जाने के बावजूद दुकान पर सामान बेच रहे कई दुकानदारों को बिजनौर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए पुलिस हिरासत में ले लिया।

सड़कों पर आवागमन का साधन नहीं मिलने से दूसरे राज्यों से आ रहे मजदूरीपेशा लोगों के पैदल अपने घर लौटने का सिलसिला जारी है। उधर, मेरठ में कोरोना पाॅजिटिव केस मिलने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। यहां मेडिकल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती 50 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट आज आएगी। स्वास्थ्य विभाग कोरोना चेन तोड़ने की हर संभव कोशिश में जुट गया है। आगे जानिए पांचवे दिन लाॅकडाउन के दौरान कैसा है वेस्ट यूपी का हाल:- 
विज्ञापन

2 of 7
लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala
मेरठ मेडिकल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती 50 लोगों की रिपोर्ट आज आ जाएगी। स्वास्थ्य विभाग कोरोना की चेन तोड़ने के लिए मेरठ के तीन क्षेत्रों में क्रॉकरी कारोबारी के संपर्क में आने वालों की तलाश में जुट गया है। हालांकि अब तक शहर में 55 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है जबकि पांच  में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। 575 से अधिक लोग निगरानी में हैं।

लाॅकडाउन के पांचवें दिन नवीन मंडी स्थल में सन्नाटा पसरा रहा। वहीं आटे की किल्लत सामने आने के बाद आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने आटा मिलों को आटा तैयार करने के निर्देश दिए हैं। आटा मिलों से गली मोहल्लों में दुकानों पर पहुंचवाया जा रहा है। प्रशासन के आदेश है कि 26 रुपये प्रति किलो से अधिक दाम में आटा नहीं बेचा जाएगा।
विज्ञापन

3 of 7
लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala
मेरठ देहात क्षेत्र में आज नगर पालिका परिषद सरधना ने होम डिलीवरी का कार्य शुरू किया गया, जिसमें सरकारी रेट पर सामानों की डिलीवरी का कार्य शुरू की गई। होम डिलीवरी करने वाले समस्त कर्मचारियों को मास्क दिए गए हैं। 

रेलवे प्रशासन के निर्णय के बाद मेरठ से रेलवे कोच आनंद विहार भेजे जाएंगे। दो ट्रेनों को तैयार किया गया है। आनंदविहार में लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यह फैसला लिया है।

4 of 7
सुरक्षा घेरे में खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में लाॅकडाउन के पांचवें दिन लोग सब्जी मंडी में कम ही दिखे, हालांकि दुकानों पर सुबह के समय काफी भी़ड़ रही। जनपद के नगीना क्षेत्र में होम डिलीवरी के बजाय दुकानों पर सामान बेच रहे लोगों पर प्रशासन ने की कार्रवाई करते हुए कई दुकानदारों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

5 of 7
लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala
लाॅकडाउन का असर अब पशुओं पर भी दिखने लगा है। कई जिलों में बाॅर्डर सील होने के कारण गौशालाओं में चारा पहुंचाने की मुश्किल आने लगी है। ऐसे में गौशालाओं की खोर खाली होने लगी है। शामली जनपद से मिली जानकारी के अनुसार यहां 35 छोटी बड़ी गौशालाएं हैं, जिनमें तीन हजार से ज्यादा गौवंश रहते हैं।

जनपद के ज्यादातर व्यापारी हरियाणा के करनाल आदि जगहों से भूसा लाते हैं लेकिन बाॅर्डर सील होने के बाद चारा लाने की समस्या आन पड़ी है। लॉक डाउन के चलते दूर राज्यों से मजदूरों का पलायन जारी है। पैदल ही यह अपनी मंजिल तय कर रहे हैं। इनके पास पैसे तो हैं मगर रास्ते में खाने के लिए कुछ नहीं मिल रहा। बस जैसे-तैसे चाय बिस्कुट के सहारे इनका सफर तय हो रहा है।
विज्ञापन

6 of 7
लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala
सहारनपुर में अब तक मिले संदिग्ध मरीजों की नेगेटिव रिपोर्ट ने अफसरों के साथ ही यहां की लाखों आबादी को भी बड़ा सुुकून दिया है। विदेशों से आने वाले लोगों के बाद अब पुलिस प्रशासन बाहरी जिलों से आने वाले लोगों पर भी कड़ी नजर रख रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala
मुजफरनगर में लॉकडाउन के चलते आवागमन के साधन न मिलने से पैदल चल कर पहुंच रहे हैं अपने घरों को लोग। जनपद में भी फैक्टिरयां बंद होने पर मजदूरों को अपने शहर जाने के लिए संसाधन नहीं है। लोग दुश्वारियां झेल कर अपने घर लौट रहे हैं।

लॉकडाउन के पांचवें दिन सुबह की व्यवस्था काफी नियंत्रण में मिली। छह बजे से नौ बजे तक दुकानें खुलीं। पुलिस ने काफी सख्ती बरती। दुकानों पर भीड़ नहीं जुटने दी। सब्जी मंडी में आज भी नागरिकों की आवाजाही बंद रखी। गली, मौहल्लों में फल-सब्जी बेचने वाले सुबह के समय पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें