फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन की धज्जियां उड़ा रहे मदिरा प्रेमी, शराब की दुकानों पर उमड़ रही भीड़, तस्वीरों में देखें पश्चिमी यूपी का हाल

Wed, 06 May 2020 02:13 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
शराब खरीदने के लिए लगी लाइन - फोटो : अमर उजाला
जानलेवा वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लॉकडाउन है। सरकार भी बार- बार लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है। लेकिन शराब की दुकानें खुली तो लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भूल गए। इतना ही नहीं बल्कि वे लॉकडाउन की जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं। आगे तस्वीरों में देखिए पश्चिमी यूपी के जिलों का हाल-
विज्ञापन

2 of 7
शराब की दुकानों पर उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में शराब की बिक्री शुरू होने के बाद मंगलवार को दूसरे दिन भी दुकानों पर भीड़ देखने को मिली। अफरा-तफरी के बीच कई जगह पुलिस को व्यवस्था बनाने में मशक्कत करनी पड़ी। कई दुकानों का माल जल्दी खत्म होने के कारण लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। इस दौरान आबकारी निरीक्षक भी सक्रिय दिखे।
विज्ञापन

शराब की दुकानों पर उमड़ी भीड़

3 of 7
शराब खरीदने के लिए लगी लाइन - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में धामपुर नगर क्षेत्र की सभी शराब की दुकानें फिर से चालू हो गई हैं। शराब खरीदने के लिए दुकानों के खुलने से पहले ही भीड़ जमा होनी शुरू हो गई थी। सोशल डिस्टेसिंग का पालन न होने पर पुलिस को कई बार सख्ती करनी पड़ी। पुराना धामपुर की चुंगी पर अंग्रेजी और देसी शराब की दो दुकानें आमने सामने हैं। शराब की दुकान पर भीड़ जुटने से कई बार हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने सख्ती कर सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराया। दुकानों के बाहर करीब कई मीटर लंबी कतारें लगी थी।

ठेकों पर ठेंगे पर रख दिया कानून  

4 of 7
बियर खरीदकर ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
वहीं बागपत में शराब की बिक्री के साथ लॉकडाउन की धज्जियां भी उड़ रही है। नियम बनाया गया था कि एक साथ ठेके पर पांच से अधिक ग्राहक खड़े नहीं होंगे। दो ग्राहकों के बीच छह फीट की दूरी होगी। मगर, दूसरे दिन भी जिले में इन नियमों का खूब उल्लंघन हुआ। सोमवार को अधिक बिक्री होने के कारण कुछ ठेकों पर स्टॉक खत्म हो गया। जिला आबकारी अधिकारी का कहना है कि स्टॉक मंगाया गया है। लॉकडाउन का पालन करने के भी निर्देश दिए गए है। 

उधर, खेकड़ा में शराब की दुकानें खुलते ही लोगों की भारी भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग से खड़ा कराया। इसके साथ ही कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आए तो पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ी। एसडीएम राजपाल सिंह, आबकारी इंस्पेक्टर सविता रानी भी पहुंचे। लॉकडाउन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। लोगों को सोशल डिस्टेंस का पालन करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

कोई हेलमेट में तो कोई स्कूटी की डिक्की में छिपाकर ले गया शराब

5 of 7
शराब खरीदकर ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
शासन के निर्देश के बाद मुजफ्फरनगर में मंगलवार को शराब की दुकानें खुलीं तो काफी लोग उमड़ पड़े। ठेकों पर भारी भीड़ के बावजूद कहीं कोई हंगामा और मारामारी नहीं मची। पुलिस की मौजूदगी में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोगों ने शराब खरीदी। 

वहीं कुछ लोगों ने शराब को हेलमेट में छिपाया तो कुछ लोगों ने शराब की पूरी पेटी ही खरीद ली। कई लोग दो पहिया वाहन की डिक्की में शराब छिपाकर ले गए। दोपहर तक अधिकांश ठेके सूने हो गए, जबकि कुछ पर स्टॉक ही खत्म हो गया।
विज्ञापन

6 of 7
शराब खरीदने पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
शामली जनपद में शराब की दुकानें खुलते ही पहले दिन लोगों की भीड़ लगी। दूसरे दिन मंगलवार को शराब की अधिकतर दुकानें बंद रही। इक्का दुक्का दुकान में ही शराब की बिक्री हुई, दोपहर में वह भी बंद हो गई। इसकी वजह दुकानों में स्टॉक खत्म होना बताया। शाम को इक्का दुक्का दुकानों में स्टॉक पहुंचा तो वहां शराब खरीदने वालों की लाइन लग गई। बताया गया कि आबकारी विभाग का पोर्टल नहीं चलने के कारण दुकानों को नया स्टॉक नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई जगह स्टॉक खत्म, पुलिस ने बरती सख्ती 

7 of 7
शराब खरीदने के लिए लगी लाइन - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में शराब खरीदने को लोग पूरे दिन ठेकों पर पहुंचते रहे। सोमवार की शाम को ही कई दुकानों का स्टॉक खत्म हो गया था। शहरी क्षेत्र के कुछ ठेकों पर हॉटस्पॉट इलाके से कुछ लोगों द्वारा चोरी छिपे शराब खरीदने के लिए पहुंचने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने कई ठेकों पर मौजूद लोगों की आईडी की जांच की, कोई नहीं मिला तो राहत की सांस ली। सोमवार की अपेक्षा जनपद के ठेकों पर मंगलवार को भीड़ कम रही। इसके साथ ही पुलिस ने सख्ती बरती और सोशल डिस्टेंस का पालन कराया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें