मुजफ्फरनगर में खतौली पुलिस ने मुठभेड़ में हथियारों की तस्करी करने वाले दो बदमाशों को पकड़ लिया, जबकि मास्टरमाइंड तीसरा बचकर भाग निकला। पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से असलहे और बाइक बरामद की हैं। एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर मुठभेड़ के बारे में सीओ डॉ राजीव कुमार सिंह और इंस्पेक्टर पीपी सिंह से जानकारी ली।
विज्ञापन
2 of 10
पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने पत्रकारों को बताया कि बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे पुलिस को सूचना मिली कि मीरापुर की ओर से हथियारों की तस्करी करने वाले तीन बदमाश बाइक पर आ रहे हैं। ये बदमाश हथियारों की सप्लाई करने कहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 10
पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर पीपी सिंह पुलिस बल के साथ मीरापुर रोड पर पहुंचे। मीरापुर की ओर से आ रहे बाइक सवार बदमाशों को गणेश विहार के पास पुलिस ने रुकने का इशारा किया। बदमाशों ने बाइक रोकने के बजाए पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की।
4 of 10
पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
बदमाश बाइक छोड़कर ईंख के खेत में घुस गए और पुलिस पर फायरिंग करते रहे। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए ईख की घेराबंदी कर ली। पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को दबोच लिया, जबकि तीसरा बदमाश भागने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन
5 of 10
पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की गोली पैर में लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल मेें भर्ती कराया है। एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम मेरठ के थाना मवाना के गांव निलोहा निवासी सईबू उर्फ सईद पुत्र नसीबू और आरिफ पुत्र मोबीन बताए हैं। बदमाश सईबू पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है।
पढ़ें : दरोगा की वर्दी पहनकर देता था वारदात को अंजाम, सीधे चलाता था गोलियां
विज्ञापन
6 of 10
पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
फरार बदमाश मेरठ के थाना फलावदा के गांव गगसौना निवासी अरशद पहलवान पुत्र सिराजू बताया गया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से कट्टे में बंद तीन रायफल (मस्कट), दो तमंचे, 14 कारतूस और बाइक बरामद किए हैं। पुलिस पकड़े गए बदमाशों के अपराधिक इतिहास को खंगालने में लगी है।
विज्ञापन
250 से अधिक हथियार कर चुके हैं सप्लाई
7 of 10
पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर पीपी सिंह ने बताया कि तीनों बदमाश हथियारों की तस्करी करते थे। फरार तीसरा बदमाश अरशद पहलवान मास्टरमाइंड है। वह हथियार बनाता है और पकड़े गए दोनों बदमाश सईबू उर्फ सईद और आरिफ से सप्लाई कराता था। ये बदमाश अब तक 250 से अधिक हथियारों की तस्करी कर चुके हैं। बदमाश मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, शामली और अमरोहा तक हथियारों की सप्लाई करते थे।
प्रवीण गैंग का सदस्य है सईबू
8 of 10
पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस की गोली से घायल हुआ बदमाश सईबू उर्फ सईद फलावदा निवासी बदमाश प्रवीण के गैंग का सदस्य है। पुलिस ने 23 अगस्त की रात को कैलावड़ा ईंट भट्ठे के पास मुठभेड़ में बदमाश प्रवीण को पकड़ा था, जो फिलहाल जेल में बंद है। सईबू ने प्रवीण के साथ मिलकर गाजियाबाद मेें कार लूट और डकैती की घटना को अंजाम दे चुका है।
पढ़ें : हथियारों से खेलते-खेलते बदमाश बने दोनों भाई, कग्गा नाम से कांपते थे लोग
चुनाव में आतंक फैलाने की आशंका जताई
9 of 10
पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों द्वारा हथियारों की सप्लाई करने के पीछे निकाय चुनाव में आतंक फैलाने की आशंका जताई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि निकाय चुनाव में आतंक फैलाने की आशंका के मद्देनजर पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ की गई।
पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
इन बदमाशों ने जिन लोगों को हथियार सप्लाई किए हैं, उनके नाम-पते भी बताए हैं। उनको चिह्नित किया जा रहा है। बदमाश छह हजार रुपये की रायफल और तीन हजार रुपये में तमंचा बेचते थे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें