फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MERRUT: शहर में घुसा तेंदुआ, दहशत में लोग, तलाश में जुटी वन विभाग की तीन टीमें

Sat, 03 Dec 2022 12:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में शनिवार को फिर से तेंदुए ने दस्तक दे दी है। बताया गया कि तेंदुआ टीपीनगर से शहर की तरफ गया है। वहीं दहशत से लोग घरों से निकलने में डर रहे हैं। हालांकि वन विभाग की टीम पंजों के निशान के आधार पर तेंदुए को तलाश कर रही है।
विज्ञापन
1 of 6
सीसीटीवी में कैद हुआ तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में फिर से तेंदुए ने दस्तक दे दी है। शहर के टीपीनगर थानाक्षेत्र में तेंदुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। बताया गया कि तेंदुआ शहर की ओर गया है। ऐसे में तेंदुए के शहर में होने की जानकारी लगते ही लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने बच्चों को बाहर न निकलने की चेतावनी दी है। वहीं वन विभाग की टीम तेंदुए के पंजों के निशानों के आधार पर तलाश में जुट गई है। डीएफओ भी मौके पर पहुंचे हैं।

मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र के ज्वाला नगर में शुक्रवार देर रात एक मकान के सीसीटीवी में एक तेंदुआ कैद हो गया। शनिवार सुबह मकान मालिक ने सीसीटीवी चेक किए। सीसीटीवी चेक करने के दौरान तेंदुआ देखकर युवक के होश उड़ गए। पुलिस व वन विभाग की टीम को सूचना देने पर अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया। पुलिस व वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए कबिंग कर रही है।
विज्ञापन

2 of 6
सीसीटीवी में कैद हुआ तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के ज्वाला नगर के सीसीटीवी में तेंदुआ कैद होने के बाद लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। आलम यह है कि डर के मारे लोग घरों में दुबक कर बैठ गए हैं। शुक्रवार देर रात लगभग ढाई बजे ज्वाला नगर के एक मकान के सीसीटीवी में पहले कुछ कुत्ते भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।

 
विज्ञापन

3 of 6
सीसीटीवी में कैद हुआ तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद सीसीटीवी में एक तेंदुआ कुत्तों का पीछा करते हुए कैद हो गया। सुबह के समय मकान मालिक ने सीसीटीवी चेक किया। जिसमें तेंदुआ दिखाई देने की पुष्टि हुई। क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई देने की खबर आग की तरह फैल गई।

 

4 of 6
जांच में जुटी टीम - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई देने की सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर दौड़ी। जहां वन विभाग की टीम को एक खाली प्लॉट में तेंदुए के पंजों के निशान दिखाई दिए।
विज्ञापन

5 of 6
डीएफओ राजेश कुमार - फोटो : अमर उजाला
वन विभाग की टीम पंजों के निशान से तेंदुए की लोकेशन ढूंढने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी है। वहीं दूसरी ओर क्षेत्रवासी तेंदुए को देखने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि संभवत तेंदुआ जंगल के रास्ते से घनी आबादी में घुस आया है। तेंदुआ सीसीटीवी के आधार पर वयस्क लग रहा है। फिलहाल तेंदुए ने किसी भी जानवर का शिकार नहीं किया है। डीएफओ राजेश कुमार मौके पर मौजूद हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तेंदुए को तलाश करती टीम - फोटो : अमर उजाला
पहले परतापुर क्षेत्र में दिखा था तेंदुआ
इससे पहले परतापुर क्षेत्र के खानपुर गांव में तेंदुआ देखे जाने से हड़कंप मच गया था। किसान देवेंद्र ने ईंख के खेत में तेंदुआ देखा गया था। जिसके बाद ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए की तलाश में अभियान चलाया। हालांकि वन विभाग की टीम को तेंदुआ नहीं मिला था। अब फिर से शहर में तेंदुआ हाने की जानकारी लगते ही लोगों में दहशत है।

शहर की ओर भी तेंदुआ जा सकता है। इसे लेकर विभाग की ओर से सभी आस पास के क्षेत्र के लोगों को सतर्क कर दिया गया है। वन विभाग की तीन टीमें तेंदुए की खोज में लगी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें