फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत के पुरा महादेव में लाखों शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक, चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात

Tue, 30 Jul 2019 12:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
पुरा महादेव - फोटो : अमर उजाला
बागपत के पुरा गांव स्थित श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित श्रावणी मेले में शिवरात्रि के दिन अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। यहां सावन माह के दूसरे सोमवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। लाखों श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया।

द्वादशी के बाद शाम पांच बजे त्रयोदशी शुरू होते ही जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों की कतार लगी रही। मंगलवार को शिवरात्रि पर यहां जलाभिषेक के लिए सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गए। आज पुरामहादेव में लाखों शिवभक्तों के पहुंचने का अनुमान है। 

 
विज्ञापन

2 of 7
पुरा महादेव - फोटो : अमर उजाला
कांवड़ मेले में सोमवार को लाखों की संख्या में कांवड़ियों और अन्य श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। दिल्ली, हरियाणा के शिवभक्तों ने भी जलाभिषेक किया। मंगलवार को शिवरात्रि होते ही फिर से मंदिर पर जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों की भीड़ लग गई। दो लाइनों से शिवभक्त मंदिर तक पहुंचे। मंदिर के बाहर जाते ही दोनों लाइनें एक हो गई। 

मंदिर में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। गर्भ गृह में पुलिस को व्यवस्था संभालने में मशक्कत करनी पड़ी। हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिवभक्तों के आने का सिलसिला जारी रहा। दाहा-बरनावा मार्ग से होते हुए शिवभक्त मंदिर पहुंचे। 
विज्ञापन

3 of 7
पुरा महादेव - फोटो : अमर उजाला
मंदिर के मुख्य पुजारी जयभगवान शर्मा ने बताया कि सोमवार को लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। वहीं, चतुर्दशी पर जलाभिषेक करने वाले शिवभक्तों ने मंदिर के आसपास डेरा डाल रखा है। डीएम शकुंतला गौतम व एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था को परखा। सीसीटीवी कैमरों से स्थिति का जायजा लिया। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। 

 

4 of 7
पुरा महादेव - फोटो : अमर उजाला
कई शिवभक्त हुए चोटिल और बेहोश
श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में त्रयोदशी लगते ही जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। दबाव बढने से कई कांवड़िए चोटिल हो गए। पुलिस ने भीड़ से कईं कांवड़ियों को बाहर निकाला। अस्पताल में उपचार के बाद कांवड़ियों को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

5 of 7
पुरा महादेव - फोटो : अमर उजाला
सोमवार शाम के समय जैसे ही जलाभिषेक शुरू हुआ तो कांवडिय़ों का दबाव बढने लगा। अधिक कांवड़िए पहुंच जाने के कारण गर्भगृह से पहले गिरकर कई कांवडिए चोटिल हो गए। घायल कांवड़ियों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। पुरा में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार शाम तक करीब साढ़े तीन सौ कांवड़ियों का प्राथमिक उपचार किया गया है। 
विज्ञापन

6 of 7
पुरा महादेव - फोटो : अमर उजाला
पुरा में दोपहर 1.49 बजे होगा झंडा पूजन 
परशुरामेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी जयभगवान शर्मा ने बताया कि जलाभिषेक से पहले झंडा पूजन मंगलवार दोपहर एक बजकर 49 मिनट किया जाएगा। इसके बाद दो बजकर 49 मिनट पर झंडारोहण के साथ ही जलाभिषेक शुरू कर दिया जाएगा। हरिद्वार से गंगाजल लेकर यहां शिवभक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करती डीएम व एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
डीएम शकुंतला गौतम ने बताया कि शिवभक्तों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।  एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि कांवड़ यात्रा को पांच जोन और 12 सेक्टर में बांटा गया है। ड्रोन कैमरे और सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है। एटीएस, आरएएफ, पीएसी और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें