फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के बाबा औघड़नाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, जलाभिषेक को नंगे पांव दौड़ रहे श्रद्धालु

Tue, 30 Jul 2019 12:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 8
कांवड़ यात्रा 2019 - फोटो : अमर उजाला
श्रावण मास की शिवरात्रि पर सोमवार आधी रात से ही आस्था के प्रमुख केंद्र बाबा औघड़नाथ मंदिर पर जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों और शिव भक्तों का तांता लग गया। जिधर देखो वहीं भगवा रंग नजर आ रहा है। मंदिर परिसर और आसपास का इलाका हर-हर महादेव और बोल बम बोल बम के उद्घोष से गूंज रहा है। 

हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर कांवड़िये नैंसी चौराहा और वेस्ट एंड रोड की तरफ से औघड़नाथ मंदिर पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में ही इनके रुकने का इंतजाम किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से एटीएस कमांडो और पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
कांवड़ यात्रा 2019 - फोटो : अमर उजाला
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी आधी रात के बाद तक सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। मंदिर प्रशासन के अनुसार बीते साल त्रयोदशी और चतुर्दशी में करीब पांच लाख शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया था। उधर, शनि देव मंदिर वेस्ट एंड रोड और आसपास के प्रमुख मंदिरों में भी कांवड़ियों का हुजूम देखने को मिला।

 
विज्ञापन

3 of 8
kawad yatra 2019 - फोटो : अमर उजाला
गरुड़ द्वार से मिला भक्तों को प्रवेश 
बाबा औघड़नाथ मंदिर में भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक के लिए भक्तों को गरुड़ द्वार से प्रवेश दिया गया। महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग लाइनें लगी हैं। शिवभक्तों की सुरक्षा और सुविधा के लिए बैरिकेडिंग की गई है। वहीं औघड़नाथ मंदिर परिसर ही नहीं बल्कि नैंसी चौराहा से एमएच अस्पताल तक, अन्नपूर्णा मंदिर मार्ग पर भक्तों की भीड़ लगी रही। सोमवार दोपहर से ही कांवड़िये यहां पहुंचने शुरू हो गए। 

4 of 8
kawad yatra 2019 - फोटो : अमर उजाला
इन शिवालयों पर भी रही भीड़ 
बाबा औघडनाथ मंदिर ही नहीं बल्कि शहर के बिल्लवेश्वर नाथ महादेव मंदिर सदर, झाड़खंडी शिव मंदिर नगर निगम परिसर, नागेश्वर महादेव मंदिर दिल्ली रोड, बाबा मनोहरनाथ मंदिर सूरजकुंड, धर्मेश्वरनाथ महादेव मंदिर बुढ़ाना गेट पर भी शिवभक्तों की भीड़ रही। बम बम भोले के उदघोष के साथ जलाभिषेक किया गया। घंटे और घडियालों से मंदिर गूंज रहे हैं।  
विज्ञापन

5 of 8
कांवड़ यात्रा 2019 - फोटो : अमर उजाला
शिवालयों में हुए भव्य आयोजन
गढ़ रोड स्थित राज राजेश्वरी मंदिर में रुद्राभिषेक का आयोजन हुआ। उधर, लालकुर्ती स्थित रामसंकीर्तन मंदिर में शिव महापुराण का पाठ हुआ। सूरजकुंड स्थित बाबा मनोहर नाथ मंदिर में गुरु मां निलिमानंद महाराज के सानिध्य में पूजन हुआ।  

उधर, करीमनगर स्थित शिव मंदिर में महाआरती हुई। सुपरटेक स्थित शिव मंदिर में आचार्य कौशल वत्स ने विधि विधान से पूजन किया। गांधी आश्रम स्थित हनुमान मंदिर और शिव मंदिर सहित ब्रह्मपुरी स्थित शिव मंदिर में भी पूजन हुआ।
विज्ञापन

6 of 8
कांवड़ यात्रा 2019 - फोटो : अमर उजाला
नंगे पांव पहुंचे श्रद्धालु
बाबा औघड़नाथ मंदिर में मंगलवार को सदर सहित कंकरखेड़ा और लालकुर्ती आदि क्षेत्रों से महिलाएं और युवतियां नंगे पांव मंदिर प्रांगण पहुंचीं। सोमवार सुबह पांच बजे से जलाभिषेक शुरू हुआ जो अभी तक जारी है। 
विज्ञापन

7 of 8
कांवड़ यात्रा 2019 - फोटो : अमर उजाला
130 कैमरों से की जा रही कांवड़ियों की सुरक्षा
कांवड़ियों की सुरक्षा में लगाए गए 130 कैमरों का कंट्रोल रूम औघड़नाथ मंदिर में बनाया गया है। मंदिर परिसर में भी 22 कैमरे लगे हैं। इन सभी कैमरों से पल्लवपुरम से लेकर तेजगढ़ी तक की निगरानी की जा रही है।  आठ लोगों की टीम कंट्रोल रूम में 24 घंटे तैनात है।

औघड़नाथ मंदिर प्रांगण में प्रथम तल पर 130 कैमरों के लिए 13 स्क्रीन लगाई गई हैं। मंदिर में बैठे अधिकारी मंदिर सहित पल्लवपुरम से लेकर तेजगढ़ी और दिल्ली रोड पर शॉप्रिक्स मॉल तक सभी चौराहों पर नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन

8 of 8
कांवड़ यात्रा 2019 - फोटो : अमर उजाला
डोम कैमरे से 2.5 किलोमीटर क्षेत्र पर नजर
मंदिर की चोटी पर डोम कैमरा लगाया गया है। यह कैमरा यूएस से लाया गया है। इसकी कीमत करीब चार लाख रुपये है। कंट्रोल रूम के टेक्निकल हेड मोहित गुप्ता ने बताया कि डोम कैमरे को रिमोट से ऑपरेट किया जाता है। यह ढाई किलोमीटर के क्षेत्र को कवर कर सकता है।

वहीं, मंदिर सहित शहर में लगे 130 कैमरों की रिकॉर्डिंग के लिए 20 डीवीआर लगाई गई हैं। एक डीवीआर की क्षमता 2 टीबी है। एक महीने तक रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी जा सकती है। नैंसी चौराहे से पूरे मंदिर मार्ग पर कैमरे लगाए गए हैं। शनि देव मंदिर सहित पूरे मार्ग, मंदिर में गर्भ ग्रह, नंदी द्वार, गरुण द्वार, राधा-कृष्ण मंदिर में कैमरे लगाए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें