फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हों को धरने पर बैठाकर किया हाईवे जाम, कई घंटे चला भाकियू कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन, देखें तस्वीरें

Fri, 27 Nov 2020 07:14 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 8
दूल्हों को धरना-प्रदर्शन में शामिल किया - फोटो : अमर उजाला
कृषि कानून, बिजली की बढ़ी हुई कीमत और किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाकियू ने यूपी-हरियाणा सीमा के निवाड़ा पुल पर सड़क पर धरना प्रदर्शन किया। इसके चलते साढ़े तीन घंटे तक चालक जाम में फंसे रहे। बरातियों के वाहन सहित कई दूल्हों को भी भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरने पर बैठा लिया। संगठन की टोपी पहना दी गई। आगे देखिए तस्वीरें-
विज्ञापन

2 of 8
दूल्हे की गाड़ी को रोकते किसान - फोटो : अमर उजाला
वहीं सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। एलान किया कि कानून वापस नहीं लिया तो आरपार की लड़ाई से भाकियू गुरेज नहीं करेगी।
विज्ञापन

3 of 8
धरना-प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
बागपत में शुक्रवार सुबह 11 बजे भाकियू की युवा इकाई के जिलाध्यक्ष हिम्मत सिंह और भाकियू नेता इंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता सोनीपत मार्ग स्थित निवाड़ा चेकपोस्ट पर पहुंचे। सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुल के बीचोबीच धरने पर बैठ गए, जिससे मार्ग पर जाम लग गया। पंजाब और हरियाणा के किसानों पर हुए लाठीचार्ज और पानी की बौछार की निंदा की गई।

4 of 8
दूल्हे को ले जाते - फोटो : अमर उजाला
भाकियू नेता हिम्मत सिंह, इंद्रपाल सिंह और रविंद्र मुखिया ने सरकार के इस रवैये की निंदा की। कानून वापस नहीं लेने पर आरपार की लड़ाई का एलान किया गया। हरियाणा और पंजाब से बरात लेकर हाईवे से गुजर रहे लोग जाम में फंस गए। कई दूल्हों को कार्यकर्ताओं ने गाड़ी से उतार कर धरने पर बैठा लिया। बड़ी मुश्किल से दोपहर एक बजे के आसपास किसी तरह जाम खुलवाया गया।
विज्ञापन

5 of 8
दूल्हे को जबरन ले जाते - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद करीब सवा बजे कार्यकर्ताओं ने दोबारा हाईवे जाम कर दिया। एसपी अभिषेक सिंह, एएसपी मनीष मिश्रा, एसडीएम रामनयन सिंह, सीओ सदर ओमपाल सिंह किसानों के बीच पहुंचे और उन्हें मनाने का प्रयास किया। मान-मनौव्वल के बाद लगभग ढाई बजे भाकियू का धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

6 of 8
दूल्हों को ले जाते - फोटो : अमर उजाला
धरने पर नोरंग, वेदपाल सिंह, उपेंद्र, विजय पाल, कालूराम, राकेश पंवार, रामकुमार, पिंटू, सुधीर, सुधीर मुखिया, महरम प्रधान, देशपाल, बहादुर, कृष्णपाल राठी और धमेंद्र राठी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

7 of 8
बागपत में धरना-प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
निवाड़ा में किसानों ने रखी ये मांगें
- कृषि कानून वापस लिया जाए।
- बिजली की बढ़ी कीमत वापस होनी चाहिए।
- गन्ने का भाव 450 रुपये प्रति कुंतल होना चाहिए।
- गन्ने का बकाया भुगतान मिलना चाहिए।
- किसानों के सभी कर्ज माफ किए जाने चाहिए।
- लाठीचार्ज करने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जाए।
विज्ञापन

8 of 8
दूल्हे को धरने पर बैठाया - फोटो : अमर उजाला
इमरजेंसी वाहनों के लिए दिया रास्ता
हाईवे जाम के दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने इमरजेंसी सेवाओं के वाहन को रास्ता दे दिया। एंबुलेंस, शिक्षण संस्थाओं से संबंधित वाहनों को कार्यकर्ताओं ने निकलवा दिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें