सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
टीपीनगर थाना क्षेत्र के मुल्तान नगर निवासी धीरेंद्र की पांच साल की बेटी किट्टू उर्फ मानवी का बुधवार की रात 11 बजे घर के बाहर से अपहरण हो गया था। एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बच्ची को तलाश करने के लिए छह टीमें लगा रखी हैं। पुलिस अभी तक 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी है। पुलिस ने फुटबॉल चौराहा, दिल्ली चुंगी, शारदा रोड और गोरीपुरा चौकी तक सीसीटीवी फुटेज जांची है। इसके बावजूद बच्ची का कोई पता नहीं चल सका है।
हालांकि बच्ची को ले जाने वाला आरोपी युवक कई जगहों पर पैदल जाते हुए कैमरे में कैद हुआ है। वहीं बच्ची की तलाश में पुलिस चार दिन में 15 से ज्यादा संदिग्धों से पूछताछ कर चुकी है। शुक्रवार को पुलिस ने ब्रह्मपुरी क्षेत्र निवासी एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया। शनिवार को भी पुलिस ने काफी तलाश किया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। रविवार को पुलिस ने आरोपी के पोस्टर शहर में विभिन्न स्थानों पर चस्पा करा दिए।