पग घुंघरू बांध चल पड़े हैं शिवभक्त आस्था की डगर पर। मन और मंदिर में जली है भक्ति की अखंड ज्योति। कंधों पर कांवड़ और पांव में घुंघरू की झंकार का संगम कांवड़ यात्रा को पूरी तरह संगीतमय बना रहा है। सुर-ताल का ऐसा संगम बन रहा है कि श्रावण माह हो रहा है मन भावन। जी हां, हरिद्वारा से जल लेकर लौट रहीं शिवभक्तों की टोलियां जब हाईवे से गुजरीं तो एक अलग ही छटा उभर आई। आस्था में लीन कांवड़ियों में जहां अलग-अलग रंग रूप में सजे नजर आ रहे हैं। वहीं खूबसूरत झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
आगे तस्वीरों में देखिए हाईवे पर कैसे अनेक रूपों में नजर आए शिव शंकर भगवान :-
विज्ञापन
2 of 21
कांवड़ यात्रा 2018
- फोटो : अमर उजाला
जितना सुंदर और सुव्यवस्थित कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों के डग भरने का अंदाज है, उतना ही सुंदर उनके पांव में बंधे घुंघरूओं से निकलता संगीत भी। इसके साथ ही बम-बम की ध्वनि पूरे माहौल को शिव की भक्ति से सराबोर कर देती है।
विज्ञापन
3 of 21
कांवड़ यात्रा 2018
- फोटो : अमर उजाला
कांवड़िया जहां पंक्तिबद्ध होकर डग भर रहे हैं, तो उनके पैरों पर बंधे घुंघरू छन-छन-छन की झंकार से मधुर संगीत पैदा कर रहे हैं। यह संगीत अनेकों वाद्यों में पिरोये संगीत को भी मात दे रहा है। एकदम अद्भुत अलौकिक।
4 of 21
कांवड़ यात्रा 2018
- फोटो : अमर उजाला
सावन माह की इस पवित्र यात्रा के बीच-बीच में कांवड़ियों की बम-बम भोले,हर-हर महादेव के जयकारे हैं, जो इसे और भी अद्भुत बना रहे हैं। इस अद्भुत छटा ने सब कुछ शिवमय कर दिया है।
विज्ञापन
5 of 21
कांवड़ यात्रा 2018
- फोटो : अमर उजाला
इस बार कांवड़ यात्रा में महिला श्रद्घालुओं का जज्बा भी देखने लायक है। कई महिला शिव भक्त काफी भारी और लंबी चौड़ी कांवड़ लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
6 of 21
कांवड़ यात्रा 2018
- फोटो : अमर उजाला
कई कांवड़ टोलियां तो अपने साथ में डीजे लेकर बढ़ रही हैं। इनमें भोलेनाथ के भजन और देशभक्ति गीत बज रहे हैं।
विज्ञापन
7 of 21
कांवड़ यात्रा 2018
- फोटो : अमर उजाला
इस बार पंद्रह अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस नजदीक होने के कारण कांवड़ यात्रा में देशभक्ति का रंग भी घुला नजर आ रहा है जिससे यह यात्रा और भी खूबसूरत हो गई है।
8 of 21
कांवड़ यात्रा 2018
- फोटो : अमर उजाला
शिव भक्त कांवड़ियों का सैलाब दिल्ली रोड और बाईपास पर उमड़ पड़ा है। रविवार दोपहर बाद हुई बारिश से कांवड़ियों को काफी राहत मिली।
9 of 21
कांवड़ यात्रा 2018
- फोटो : अमर उजाला
बड़े डीजे और बड़ी टीमों के साथ गुजरने वाली इन झांकियों मेें कोई विशाल भोले बाबा के साथ निकल रहा है तो कोई 20 फीट के त्रिशूल के साथ। रविवार को एक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही जिसमें 361 फीट लंबी तिरंगा कांवड़ लाई गई।
10 of 21
कांवड़ यात्रा 2018
- फोटो : अमर उजाला
अलग-अलग शहरों और गांवों की ओर जाने वाली इस बार की सभी झांकियों में खास बात ये है कि इनमें तिरंगा लगाया गया है। यही नहीं, डीजे पर जहां शिवगीतों की गूंज है वहीं देशभक्ति गीतों पर कांवड़िए झूमते हुए आगे बढ़ रहे हैं।
11 of 21
कांवड़ यात्रा 2018
- फोटो : अमर उजाला
मौसम जैसे ही सुहावना हो गया है। ऐसे में दिन भर हाईवे से शिवभक्तों की टोलियां झांकियों के साथ गुजरती रहीं। शिव शंकर और नंदी के साथ हाईवे से गुजरती एक झांकी।
12 of 21
कांवड़ यात्रा 2018
- फोटो : अमर उजाला
इस बार कांवड़ यात्रा में रंग बिरंगी लाइट्स वाली झांकियों की अधिकता है। ये झांकियां देखने में बेहद ही खूबसूरत हैं। रात्रि में दिल्ली रोड और बाईपास पर कांवड़ शिविर रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग रहे। वहीं केसरिया वस्त्र पहने कांवड़िये शिविरों में आराम करते नजर आए।
13 of 21
कांवड़ यात्रा 2018
- फोटो : अमर उजाला
भक्त के कांधे पर सवार शिव। वैसे इस बार कांवड़ यात्रा के दौरान भक्त भोले बाबा को प्रसन्न करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इसके लिए भले ही शिव शम्भू को अपने कंधे पर बैठाकर ही क्यों न ले जाना पड़े।
14 of 21
कांवड़ यात्रा 2018
- फोटो : अमर उजाला
शिव ही सुंदर है। जी हां, शिव का एक और अनोखा रूप। बम-बम भोले के उद्घोष और केसरिया रंग से रविवार को शहर सराबोर नजर आया। हर तरफ भोले बाबा के भजनों की गूंज सुनाई दे रही है। सड़कों पर थोड़ी-थोड़ी दूर पर कांवड़ सेवा शिविर लगे हैं।
15 of 21
कांवड़ यात्रा 2018
- फोटो : अमर उजाला
कांवड़ शिविरों में रंग-बिरंगी लाइटों के साथ डीजे की भी व्यवस्था है। ऐसे में यहां रुकने वाले कांवड़िये भालेनाथ के भजनों पर नृत्य कर प्रभु भक्ति में लीन दिखाई दे रहे हैं। कांवड़ शिविर के दौरान शिव का अनोखा रूप धारण किए हुए कलाकार।
16 of 21
कांवड़ यात्रा 2018
- फोटो : अमर उजाला
कांवड़ यात्रा के दौरान अनेक झांकियां ऐसी भी हाईवे से गुजर रहीं हैं, जिन पर सवार कलाकार अत्यंत सुंदर वस्त्रों में शिव के गीतों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत करते हुए जा रहे हैं। ऐसी ही एक मनमोहक प्रस्तुति देते कलाकार।
17 of 21
कांवड़ यात्रा 2018
- फोटो : अमर उजाला
नंगे पांव और पैदल इतनी लंबी यात्रा में इतनी भारी कांवड़ को कंधे पर उठाकर लाना निश्चित ही मुश्किल काम है, लेकिन शिव ही तो सब है। कांवड़ लेकर जातीं दो महिला शिवभक्त।
18 of 21
कांवड़ यात्रा 2018
- फोटो : अमर उजाला
कांवड़ यात्रा के दौरान अनेक जगह कांवड़ शिविरों का भी आयोजन किया गया है। जहां कावंड़ियों के लिए भोजन और चिकित्सा जैसी सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही शिवभक्त ढेरों कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे हैं।
19 of 21
कांवड़ यात्रा 2018
- फोटो : अमर उजाला
कई कांवड़िए बड़ी कांवड़ों को अकेले खींचते हुए भी नजर आ रहे हैं। वैसे इसे शिव की शक्ति ही कहेंगे कि लंबे सफर और इतनी थकान के बावजूद शिवभक्त इतनी हिम्मत के साथ आगे बढ़ते जा रहे हैं।
20 of 21
कांवड़ यात्रा 2018
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि, कांवड़ यात्रा मार्ग पर ट्र्रैफिक चाक चौबंद हैं लेकिन बच्चों के स्कूल बंद हैं और ऐसे में कई जगह मौज मस्ती करते हुए बच्चे कांवड़ियों के बीच साइकिल दौड़ाते भी नजर आए।