फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2023: पहला व्रत होगा खास, सुहागिनों के साथ परिजन भी उत्साहित, पति भी रखेंगे उपवास

Tue, 31 Oct 2023 02:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

देश भर में करवा चौथ के त्योहार के लिए महिलाएं तैयारियां में जुटी हैं। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। करवाचौथ का व्रत बुधवार को किया जाएगा। जिन महिलाओं का पहला व्रत है उनके व्रत के लिए सुहागिनों के साथ साथ परिजन भी खास उत्साहित हैं।
विज्ञापन
1 of 6
अंशुका गुप्ता पति के साथ - फोटो : Amar Ujala
करवाचौथ का पर्व बुधवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। त्योहार के लिए महिलाएं उत्साहित हैं। जिनका पहला व्रत है, उनका उत्साह देखते ही बन रहा है। वह पिछले कई दिनों से तैयारी कर रही हैं। परिवार वाले भी विवाहिताओं का सहयोग कर रहे हैं। वह भी व्रत के लिए खासे उत्साहित हैं।


 
विज्ञापन

2 of 6
विजय व अंशू - फोटो : Amar Ujala
शादी का जोड़ा पहनकर खोलूंगी व्रत
सरस्वती लोक निवासी अनुष्का गुप्ता ने बताया कि इस बार मेरा पहला करवाचौथ है। ससुराल में कई दिन से तैयारी चल रही है। मायके से भी काफी सामान आया है। मेरे पति अभिषेक भूषण ने भी मेकअप, चूड़ी आदि के समान की खरीदारी कराई है। मैं शादी का जोड़ा पहनकर चंद्रमा को अर्घ्य दूंगी।

विज्ञापन

3 of 6
अनुष्का पति के साथ पहला करवाचौथ - फोटो : Amar Ujala
शादी वाला लहंगा पहनूंगी
बेगमबाग निवासी इशिका ने बताया कि पहली करवाचौथ होने की वजह से मेरे लिए मायके से काफी सामान आया हैं, लेकिन मुझे फिर से दुल्हन की तरह सजना है। इसलिए मैं शादी वाला लहंगा पहनूंगी। मैंने पति यशराज के साथ बाजार से काफी खरीदारी की है।
 

4 of 6
शिखा पति के साथ पहला करवाचौथ - फोटो : Amar Ujala
व्रत को लेकर हूं उत्साहित
दिल्ली रोड निवासी शिखा ने बताया कि अब तक घर में मम्मी, चाची आदि को ही व्रत करते देखा था, लेकिन इस बार मैं भी करवाचौथ का व्रत करने जा रही हूं। काफी उत्साहित हूं। कपड़ों के मैचिंग की चूड़ियां खरीदी हैं। दुल्हन की तरह सजना है।
विज्ञापन

5 of 6
पायल पति के साथ, पहला करवाचौथ - फोटो : Amar Ujala
पत्नी के साथ पति भी रखेंगे व्रत
वैशाली कॉलोनी निवासी पायल ने बताया कि पहले व्रत को लेकर काफी उत्साहित हूं। मेरे साथ पति अवधेश वर्मा भी करवाचौथ का व्रत रखेंगे। साथ में चंद्रमा को देखकर हम व्रत खोलेंगे। मैंने काफी खरीदारी की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मेहंदी डिजाइन - फोटो : instagram/weddingwireindia
मेहंदी भी होगी खास
शास्त्रीनगर निवासी अंशु पहले व्रत को लेकर काफी खुश हैं। वह दुल्हन की तरह एक बार फिर से हाथों में मेहंदी लगवाना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने पार्लर एक सप्ताह पहले ही बुक कर लिया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें