फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ 2019: राशि अनुसार साड़ी पहनें सुहागिनें, इन पांच नियमों से पूरा करें व्रत

Wed, 16 Oct 2019 01:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
करवा चौथ - फोटो : अमर उजाला
करवा चौथ या करक चतुर्थी का व्रत इस वर्ष 17 अक्टूबर गुरुवार को मनाया जाएगा। कार्तिक मास की चतुर्थी को प्राय: चंद्रमा शुक्र की राशि वृष और रोहिणी नक्षत्र में एवं सूर्य तुला में जब होता है तो करक चतुर्थी होती है।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार दांपत्य जीवन में प्रेम और खुशहाली बनाए रखने के लिए सुहागिनें राशि के अनुसार साड़ी या अन्य परिधान पहनें तथा पांच व्रत के लिए पांच नियमों का अवश्य पालन करें:
विज्ञापन

2 of 7
करवा चौथ
करवा चौथ के दिन सूर्य रात्रि में तुला राशि में होंगे और चंद्रमा वृष राशि में होंगे। वृष, शुक्र की राशि है। शुक्र को प्यार, दांपत्य जीवन, पति-पत्नी के संबंध इत्यादि का देवता कहा जाता है।

इस दिन जब चंद्रमा और सूर्य दोनों ही शुक्र की राशियों तुला एवं वृष में होंगे तो पूरा ब्रह्मांड प्यार, दांपत्य जीवन की खुशी के लिए अत्यंत शुभकारी होगा। 
विज्ञापन

3 of 7
करवा चौथ
इस दिन कोई भी सौभाग्यवती महिला अपने पति के लिए व्रत करेगी तो निश्चित रूप से पति दीर्घायु को प्राप्त होगा। निश्चित रूप से उस स्त्री का मन अपने पति में ही लगेगा और पति का अनुराग भी अपनी पत्नी के प्रति बढ़ता जाएगा। 

ज्योतिषियों के अनुसार यदि पति को कोई बीमारी हो या वह झगड़ता हो या उसका मन घर में न लगता हो, स्त्री का सम्मान न करता हो या उसके मन में कोई और स्त्री हो तो सौभाग्यवती महिला उस समस्या को मन ही मन कहें और व्रत प्रारंभ करें। प्रयास करें कि पूरा दिन मौन रहें ।

4 of 7
करवा चौथ - फोटो : अमर उजाला
राशि अनुसार पहनें परिधान
डॉ. प्रतीक मिश्रपुरी, निदेशक, भारतीय प्राच्य विद्या सोसायटी ने बताया कि रात्रि काल में मेष व वृश्चिक राशि वाली महिलाएं लाल साड़ी पहनकर पूजा करें। 

वृष एवं तुला राशि वाली महिलाएं सुनहरे रंग के वस्त्र पहनें, मिथुन एवं कन्या राशि की महिलाएं हरे रंगे के परिधान पहनकर इस व्रत को करें।
विज्ञापन

5 of 7
करवा चौथ - फोटो : अमर उजाला
डॉ. प्रतीक मिश्रपुरी ने बताया कि इस व्रत को करने के लिए कर्क राशि वाली सुहागिन महिलाएं अपने पति की पसंद का कोई परिधान पहनें,

सिंह राशि वाली महिलाएं गुलाबी रंग के वस्त्र पहनें, मकर एवं कुंभ राशि वाली अपने मन के अनुसार, धनु एवं मीन राशि वाली महिलाएं पीले या नारंगी रंग की साड़ी पहनकर व्रत करें।
विज्ञापन

6 of 7
करवा चौथ
व्रत में अपनाएं ये पांच नियम
  • सरगी खाकर रखें व्रत- करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिला को उसकी सास के द्वारा सरगी दी जाती है। जिसमें मिठाई, फल, मेवे आदि होते हैं। इसके बाद से ही व्रत की शुरुआत होती है। सूर्योदय के समय इसे खाएं और व्रत रख लें। 
  • माता गौरी और भगवान शिव की सुखी दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए निर्जला व्रत रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
करवा चौथ
  • करवाचौथ के व्रत में भगवान गणेश, भगवान शिव और माता गौरी की पूजा करें, ताकि उन्हें अखंड सौभाग्य, यश एवं कीर्ति प्राप्त हो सके। शिव परिवार की पूजा अर्चना कर परिवार और दांपत्य जीवन की खुशहाली की कामना करें।   
  • पूजा के लिए मिट्टी से शिव, गौरी और गणेश जी की मूर्ति बनाकर पूजा स्थल पर स्थापित करें। माता गौरी को सिंदूर, बिंदी, चुन्नी तथा भगवान शिव को चंदन, पुष्प, वस्त्र आदि पहनाएं।
  • करवाचौथ के व्रत में शाम को पूजा के दौरान कथा जरूर सुनें। चांद निकलने पर छलनी में पति का चेहरा देखकर चांद को अर्घ्य दें और पानी पीकर व्रत खोलें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें