फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ स्पेशल: सजनी के लिए साजन करेंगे निर्जल उपवास, जानें क्या होगा इस बार खास

Wed, 24 Oct 2018 06:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 13
करवाचौथ
शादी के बाद पहले करवाचौथ का उत्साह पत्नियों के साथ पतियों को भी है। चंद महीनों पहले परिणय सूत्र में बंधे युगलों ने खास तैयारियां की हैं। ससुराल में बहू की पहली करवाचौथ को जश्न की तरह मनाने की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। मायके वाले बेटी के लिए शृंगार का सामान खरीद रहे हैं। वहीं पहली करवाचौथ पर पति भी पत्नियों के लिए व्रत करेंगे। इसके लिए वे विशेष तैयारी कर रहे हैं:- 

 
विज्ञापन

खरीदारी में जुटी महिलाएं

2 of 13
करवाचौथ
नवरात्र और दशहरा के बाद अब बाजार करवाचौथ की शॉपिंग के लिए आ रही महिलाओं से गुलजार है। करवाचौथ के लिए खरीदारी की रौनक बाज़ार में बिखरने लगी है। ज्वैलरी, मेकअप के सामान के साथ ही महिलाओं ने साड़ी की खरीदारी भी शुरू कर दी है। इसके साथ ही दीपावली और शादियों के मौसम के लिए भी साड़ियां खरीदी जा रही हैं। मेरठ शहर में आबूलेन, सदर बाजार, शारदा रोड, बेगमपुल बाजार, सेंट्रल मार्केट के बड़े बाजारों के अलावा लालकुर्ती, रोहटा रोड, दिल्ली रोड व दूसरे बाजारों में भी साड़ियों की दुकानों पर भारी भीड़ है। साड़ियों, लहंगों, डिजायनर साड़ियों के अलावा महिलाएं बुटीक्स पर भी कपड़े तैयार करा रही हैं। शहर के बुटीक्स पर इन दिनों लंबी वेटिंग चल रही है। महिलाएं करवाचौथ के लिए विशेष ड्रेस डिजायन करा रही हैं।
विज्ञापन

शादी के हफ्तेभर बाद पहला करवाचौथ

3 of 13
करवाचौथ
शास्त्रीनगर निवासी नैना और विपुल ओहरी शादी के सात दिन बाद ही करवाचौथ मनाने का सौभाग्य मिल रहा है। नैना कहती हैं मुझे भरोसा नहीं हो रहा है कि शादी के बाद इतनी जल्दी मुझे करवाचौथ व्रत करने का सौभाग्य मिलेगा। नैना की सास शानदार तैयारी की है। 

तुषार के लिए एकता करेंगी व्रत

4 of 13
करवाचौथ
सरस्वती लोक निवासी तुषार की सगाई एकता संग हो चुकी है। तुषार और एकता दिसंबर में शादी के बंधन में बंधेंगे। लेकिन एकता ने अपनी इच्छा से शादी से पहले करवाचौथ व्रत रखने का इरादा बना लिया है। एकता कहती हैं सारा दिन निर्जल व्रत करूंगी। शाम को तुषार के घर पर आकर एकता पूजा करेंगी।
विज्ञापन

गेम्स खेल, डांस करके मनाएंगे करवाचौथ

5 of 13
करवाचौथ
साकेत निवासी अधर मांगलिक व हिमांगी मांगलिक की शादी 2 जुलाई को हुई थी। हिमांगी व्रत को लेकर उत्साहित हैं। पूरा परिवार उनके पहले करवाचौथ को यादगार बनाने की तैयारी में जुटा है। घर में रिश्तेदारों व दोस्तों को बुलाया गया है। सभी मिलकर गेम्स खेलेंगे, डांस करेंगे। शाम को पूजा व सामूहिक रूप से अर्घ्य देकर व्रत पूरा करेंगे।
विज्ञापन

पहली करवाचौथ पर कराएंगे फोटोशूट

6 of 13
करवाचौथ
मोतीप्रयाग कालोनी निवासी कुशाग्र मैनी और हिमानी मैनी की शादी 25 नवंबर को हुई थी। शादी के लगभग एक साल बाद पहला करवाचौथ आ रहा है। हिमानी कहती हैं पूरे एक साल मुझे पहली करवाचौथ का इंतजार करना पड़ा है। अब जाकर वो मौका मिला है इसलिए बहुत उत्साहित हूं। घर पर सभी रिश्तेदार आएंगे। फोटोशूट पैकेज बुक कराया है।
विज्ञापन

एक दूजे के लिए व्रत

7 of 13
करवाचौथ
सरधना निवासी रजत और स्वाति की शादी 27 अप्रैल को हुई है। रजत और स्वाति दोनों ही साथ में एक-दूसरे के लिए निर्जल व्रत करेंगे। रजत ने बताया जब पत्नी पति के लिए व्रत कर सकती है तो पति क्यों नहीं। साथ में घूमने का प्लान भी बनाया है।

शादी से पहले व्रत

8 of 13
करवाचौथ
मीरा एंक्लेव निवासी चित्रार्थ प्रदीप की सगाई दिल्ली निवासी कनिका से दो महीने पहले हुई है। शादी फरवरी में होगी। शादी से पहले कनिका चित्रार्थ के लिए करवाचौथ का व्रत करेंगी। कनिका की सास डॉ. किरन ने बहू के विवाह पूर्व करवाचौथ व्रत के लिए गाउन तैयार कराया है। कनिका ससुराल में व्रत पूरा करेंगी। 

लवनिता के लिए गौरव रखेंगे व्रत

9 of 13
करवाचौथ
कंकरखेड़ा निवासी लवनिता की शादी 12 सितंबर को गौरव से हुई थी। लवनिता के साथ गौरव ने भी निर्जल व्रत करने का मन बनाया है। गौरव कहते हैं हम दोनों मिलकर विधिविधान से व्रत करेंगे। शाम को करवा माता की पूजा करेंगे और चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत पूरा करेंगे।

होटल में करेंगे डिनर

10 of 13
करवाचौथ
शास्त्रीनगर निवासी कृतिका और अभिषेक की शादी 18 अगस्त को हुई है। शादी के पहले करवाचौथ के लिए पूरा परिवार समारोह की तैयारियां कर रहा है। अभिषेक कहते हैं व्रत, त्योहार परिवारों को एक साथ वक्त बिताने का मौका देते हैं। चूंकि हमारा पहला करवाचौथ है इसलिए हम दोनों व्रत करेंगे। परिवार ने हमारे लिए एक छोटा सा आयोजन रखा है। पूजा के बाद पूरा परिवार डिनर के लिए बाहर जाएगा।

मनाली में मनाएंगे पहला करवाचौथ

11 of 13
करवाचौथ
साकेत निवासी अमन व विभाती 8 मई को विवाह सूत्र में बंधे हैं। शादी के बाद पहली करवाचौथ के लिए नवविवाहित युगल के साथ दोनों का परिवार उत्साहित है। अमन-विभाती दोनों का परिवार करवाचौथ मनाली में मनाएंगे। दोनों परिवार मिलकर मनाली में करवाचौथ का पूजन करेंगे। सास, मम्मी के साथ व्रत करेंगी। पहाड़ियों के बीच चांद देखकर व्रत पूरा करेंगे।

पहली बार करूंगी निर्जल व्रत

12 of 13
करवाचौथ
बेगमबाग निवासी साक्षी और शिवम की पिछले साल 29 नवंबर को शादी हुई थी। नवविवाहित युगल के साथ पूरा परिवार पहली करवाचौथ के लिए उत्साहित है। साक्षी ने कहा उत्साह के साथ डर भी लग रहा है, पहली बार निर्जल व्रत करूंगी। सब अच्छे से हो जाए। साक्षी ने कविता भी लिखी है आज सजी हूं दुल्हन सी मैं, कब तू आएगा पिया, अपने हाथों से पानी पिलाकर, कब गले लगाएगा पिया।
विज्ञापन

दुल्हन की तरह सजूंगी 

13 of 13
करवाचौथ
थापर नगर निवासी प्राची और आयुष 4 मई को पवित्र बंधन में बंधे। प्राची शादी के बाद पहले करवाचौथ के लिए बहुत उत्साहित हैं। वह कहती हैं दुल्हन की तरह सजकर अपना पहला करवाचौथ मनाऊंगी। प्राची की इस ख्वाहिश को पूरा करने के लिए ससुराल वालों ने अभी से पार्लर बुक कर दिया है। नया लहंगा भी खरीदा जा रहा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें