फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: कांधे पर कांवड़,पांव में घुंघरू, जुबां पर बस एक ही नाम..जय हो महाकाल, देखें कांवड़ यात्रा के अनूठे रंग

Mon, 25 Jul 2022 04:21 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
1 of 11
कांवड़ ले जाते भोले के भक्त। - फोटो : Amar ujala
कांधे पर कांवड़, पांव में घुंघरू, जुबां पर भगवान महाकाल शिव शंभू का नाम यही है सच्चे भक्तों की पहचान। मस्तक पर तिलक और केसरिया वेश में कावड़िए अपने गंतव्य की ओर बढ़ते चले जा रहे हैं। मेरठ मंडल में कावड़ियों का सैलाब उमड़ा हुआ है। भगवान शिव का गुणगान करते हुए भोले के भक्त सड़कों से गुजर रहे हैं। 

9 से 11 वर्ष के बच्चे भी लाए कांवड़
कांवड़ यात्रा में इस बार युवाओं के साथ बुजुर्ग, महिला और बच्चों की संख्या सर्वाधिक है। गाजियाबाद निवासी 9 वर्षीय शिव भक्त आकाश ने बताया कि पहली बार पिता के साथ कांवड़ लाया हूं। यात्रा में कोई कठिनाई नहीं हुई, अब हर साल कांवड़ लाऊंगा। दिल्ली की शीला और सुषमा ने बताया कि पहली बार कांवड़ लाई हूं। देश भर से विभिन्न राज्यों से कांवड़िया जल लेकर शिवालयों की ओर बढ़ रहे हैं। मेरठ, सहारनपुर, शामली, बिजनौर, बागपत और मुजफ्फरनगर से तस्वीरों में जानिए कांवड़ यात्रा का हाल।
विज्ञापन

2 of 11
kanwar yatra, meerut news - फोटो : अमर उजाला
मेरठ जिले से तीन दिन में लाखों कांवड़िया अपने शिवालय की ओर बढ़ चले हैं। क्रांतिधरा मेरठ की भूमि को शिव भक्ति की बयार में तीर्थ नगरी में परिवर्तित कर दिया है। रुड़की रोड, नेशनल हाईवे, गढ़ रोड, हापुड़ रोड चारों दिशाओं में 24 घंटे निर्बाध भगवान शिव का ही गुणगान हो रहा है। विभिन्न शहरों की डाक कांवड़ भी आना आरंभ हो गई है। गढ़मुक्तेश्वर, बुलंदशहर सहित हापुड़ के कांवड़ियों की संख्या काफी अधिक रही। 
विज्ञापन

3 of 11
kanwar yatra, meerut news - फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा 
मोदीपुरम हाईवे पर एसडीएस ग्लोबल के पास भाजपा पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम, एडीजी राजीव सभरवाल, आईजी प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी दीपक मीणा, कमिश्नर सुरेंद्र सिंह, एसएसपी रोहित सिंह साजवाण, एसपी सिटी विनीत भटनागर, एसपी देहात केशव कुमार, एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव आदि ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। शिवभक्तों की सेवा के लिए समाज सेवी से लेकर राजनीति व ग्रामीण लगतार सहयोग में लगे हुए हैं। इस दौरान रजनी तोमर, खुशबू सैनी, अमित सैनी, गौरव चौहान, ललित चौहान आदि मौजूद रहे। कावड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस लगातार ड्रोन से निगरानी कर रही है। 
 

4 of 11
kanwar yatra, meerut news - फोटो : अमर उजाला
शामली में श्री मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम में चल रहे विशाल कांवड़ सेवा शिविर में नौवें दिन रविवार को भी दो हजार शिवभक्त कांवड़ियों को फल और भोजन प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। सुबह नाश्ते में चाय बिस्कुट और पकौड़े वितरित करके सेवा की गई। 1800 शिवभक्तों को सुबह नाश्ते में चाय बिस्कुट व पकोड़े की व्यवस्था की जा रही है। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी व उनके पिता धुव्रदेव तिवारी ने खेड़ीकरमू में सेवा शिविर में परिवार सहित हरियाणा की ओर जाने वाले कांवड़ियों का फूल बरसाकर स्वागत किया। इसके अलावा केला, जलजीरा, पानी की बोतल वितरित करके सेवा की जा रही है।
 
विज्ञापन

5 of 11
kanwar yatra, meerut news - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर के देवबंद-मंगलौर मार्ग कांवड़ियों के सैलाब और बम-बम बोल बम के जयकारों से गूंज रहा है। विभिन्न संगठनों की ओर से शिवभक्तों की सेवा के लिए जगह-जगह शिविर लगाए गए हैं। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटने वालों के साथ स्थानीय शिवभक्त हरिद्वार की ओर कूच कर रहे हैं। भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने गुरुकुल नारसन में चिकित्सा शिविर लगाया। 
विज्ञापन

6 of 11
कांवड़ लेकर निकले बाबू खान - फोटो : amar ujala
कांवड़ लेकर पहुंचा बागपत का बाबू खान 
बागपत के रंछाड़ गांव का बाबू खान कांवड़ लेकर पहुंचा। उसने बताया कि सामाजिक एकता और भाईचारे के लिए वह कांवड़ लाता है। 2018 और 2019 में भी वह कांवड़ लेकर आया था। उनके समाज के लोगों ने एतराज भी जताया, लेकिन शिव के प्रति श्रद्धा हमेशा मन में रही। कांवड़ियों के बीच बाबू खान आकर्षण का केंद्र बना रहा। 
विज्ञापन

7 of 11
kanwar yatra, meerut news - फोटो : अमर उजाला
माता-पिता को यात्रा कराने के लिए लाए
पानीपत का सतीश अपने माता-पिता को कांवड़ यात्रा कराने लगाया। श्रवण कुमार की तरह माता-पिता को कांधे पर लेकर आगे बढ़ा, जगह-जगह उसका अभिनंदन किया गया।

8 of 11
कांवड़ यात्रा। - फोटो : अमर उजाला
हिंदु-मुस्लिम भाईचारे को बढ़ावा दिया
हरिद्वार मार्ग पर कुरैशी प्रोडक्शन के फिल्म प्रोड्यूसर व डायरेक्टर वसीम कुरैशी की ओर से आयोजित सेवा शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि हाजी यूनुस कुरैशी ने फीता काटकर किया। शिविर में पहुंचने वाले कांवड़ियों का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। यूनुस कुरैशी ने कहा कि शिविर का उद्देश्य शिवभक्तों की सेवा करना, हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को बढ़ावा देना है।
 
 

9 of 11
कांवड़ यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला
बागपत के पुरा महादेव मंदिर पर कांवड़िये पहुंचने शुरू हो गए हैं। अब तक मंदिर में लगभग दस हजार श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने से मंदिर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर और गर्भ गृह में पुलिसकर्मी तैनात रहे। 

10 of 11
कांवड़ यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला
सुबह तीन बजे से लगने लगी श्रद्धालुओं की कतारें
हरिद्वार व गोमुख से गंगाजल लेकर शिव भक्त पुरा के परशुरामेश्वर मंदिर पहुंचने शुरू हो गए हैं। कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर और मेला परिसर में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंदिर में सुबह तीन बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि पुरा गांव के अलावा, मवीकलां, बालैनी, हरियाखेड़ा, सैडभर, नंगला, अमीनगर सराय के अलावा आसपास के गांव के दस हजार श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। 
विज्ञापन

11 of 11
कांवड़ यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर की सड़कों पर बम भोले की गूंज के साथ कांवड़िये बड़ी संख्या हरिद्वार से गंगाजल लेकर गुजर रहे हैं। मुस्लिम समाज के लोग भी शिवभक्तों की सेवा में जुटे हैं। नांगलसोती और नजीबाबाद के कई क्षेत्रों में पुष्प वर्षा के साथ कांवड़ियों का स्वागत किया गया और शिवभक्तों को ठंडा पानी पिलाया गया। कांवड़ियों को तिरंगा झंडा भेंट किया गया। मोटा महादेव मंदिर मार्ग और नजीबाबाद-बुंदकी मार्ग से बड़ी संख्या में कांवड़िये गुजरे। बम भोले के जयकारों से नगर का माहौल भी भक्तिमय हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें