फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanwar Yatra: जुबां पर 'बम भोले' का जयकारा, कांधे पर 90 किलो की कांवड़ लेकर आगे बढ़ रहे कृष

Wed, 24 Jul 2024 06:12 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

कावड़ यात्रा शुरू हो चुकी है और कांवडिए पूरे उत्साह, जोश और श्रद्धा के साथ आगे बढ़ रहे हैं। हापुड़ के कृष 90 किलो गंगाजलकर लेकर जा रहे हैं।
विज्ञापन
कांवड़ के साथ कृष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांधे पर 90 किलो गंगाजल की कांवड़। बोल बम, बोल बम के जयकारे लगाते हुए कृष बढ़ते जा रहे हैं। हरिद्वार से कांवड़ उठाकर चार दिन से पैदल चल रहे कृष के पैरों में छाले भी उनके कदमाें को रोक नहीं पा रहे हैं। कृष से बात करने पर उन्होंने बताया कि उनकी माता बीमार हैं, वे गंगा स्नान करना चाहती हैं, ऐसे में वह माता-पिता दोनों को गंगाजल से स्नान कराने के लिए कांवड़ ला रहे हैं। 

विज्ञापन


कृष बताते हैं कि मां का नाम लेकर चल रहा हूं तो कुछ भी मुश्किल नहीं लग रहा है। दूसरे दिन परेशानी हुई लेकिन मां की इच्छा पूरी करने की सोचने पर सबकुछ आसान हो गया। भोले का नाम लेकर चल रहे हैं। खुशी हो रही है। 

यह भी पढ़ें: UP: नेमप्लेट विवाद पर साध्वी प्राची का विवादित बयान, कहा-पर नाम लिखने में दिक्कत तो हिंदू धर्म अपना लें

विज्ञापन
विज्ञापन

कांवड़ लेकर जाते कृष - फोटो : अमर उजाला
हापुड़ के रहने वाले 16 साल के कृष 12वीं की पढ़ाई कर रहे हैं। उनका जज्बा देख दूसरे युवा भी उत्साहित हो जाते हैं। कृष के साथ उनके भाई मनीष और सूरज भी चल रहे हैं। कृष ने बताया कि पहले वह हापुड़ के सबली माहादेव मंदिर में जल चढ़ाएंगे। इसके बाद मां की इच्छा पूरी करते हुए उनको गंगाजल से स्नान कराएंगे। 

हर तरफ गूंजने लगे बम भोले के जयकारे 
शहर की सड़कों पर बम भोले के जयकारे तेज होने लगे हैं। हाईवे पर रोजाना गुजर रहे कांवड़ियों की ऋद्धा देखते बन रही है। कोई अपने देश के लिए कांवड़ ला रहा है तो कोई माता-पिता को गंगा स्नान कराने के लिए गंगाजल ला रहे हैं। कितने ही युवा ऐसे भी हैं जिनके पिता ने कांवड़ बोली थी लेकिन, उनके नहीं लाने पर बेटे कांवड़ ला रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें