फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में नहीं दिखा लॉक डाउन का असर, सुबह होते ही सब्जी मंडी में उमड़ी भारी भीड़, दाम आसमान पर

Mon, 23 Mar 2020 12:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
lock down in meerut - फोटो : amar ujala
कोरोना वायरस को लेकर मेरठ में किए गए लाॅक डाउन का जनता पर कोई असर नजर नहीं आ रहा है। मेरठ में लॉक डाउन के बीच नवीन गल्ला मंडी फल मंडी और सब्जी मंडी में पिछले सप्ताह जैसी सामान्य भीड़ है। टमाटर के रेट भी फुटकर में 25 रुपये प्रति किलो से आकर 40 रुपये प्रति किलो पहुंच गए, आलू भी 14 सौ रुपये प्रति बोरे से 1600 प्रति बोरा है।
 
विज्ञापन

2 of 7
lock down in meerut - फोटो : lock down in meerut
यही स्थिति हापुड़ रोड स्थित लोहिया नगर मंडी में भी है। दिल्ली रोड स्थित नवीन मंडी में लोगों की सुबह से ही भारी भीड़ जुटी रही। लोहिया नगर मंडी में टमाटर फुटकर में 30 रुपये प्रति किलो बेचा गया। वहीं दूध खरीदने के लिए दुकानों पर लोगों की लाइनें लगी रहीं, सदर बाजार में परचून की दुकान खुलते ही लोग सामान लेने पहुंच गए।
विज्ञापन

3 of 7
lock down in meerut - फोटो : amar ujala
इस्माइल डिग्री कॉलेज के बाहर खड़े युवाओं को पुलिस ने खदेड़ा। बताया गया कि 50 से ज्यादा युवक समूह बनाकर खड़े हुए थे। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें लाठी फटकार कर खदेड़ दिया।

दुकानें बंद हुई तो लोग शॉपिंग मॉल पर जरूरी सामान खरीदने पहुंच गए। एन एस कॉलेज के सामने इजी डे के खुलने का इंतजार में लोगों की लंबी लाइनें लग गई।

4 of 7
coronavirus meerut, sabji mandi - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के अलावा मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत समेत अन्य जिलों में भी जनता कर्फ्यू के बाद लोग सब्जी लेने के लिए लोग मंडी में उमड़े। आलू खरीदने में लोगों ने ज्यादा दिलचस्पी दिखाई। तीन दिन के भीतर आलू के कट्टे में 400 का उछाल आया। 800 वाले बोरे आज 12 सो रुपए में बेचे गए। लोगों ने सप्ताह भर तक की सब्जियां खरीदीं। वहीं कई फेरी वाले सब्जी का ठेला लेकर गलियों में पहुंचे जहां चंद ही घंटों में उनकी सारी सब्जियां बिक गई।
विज्ञापन

5 of 7
lock down in meerut - फोटो : amar ujala
वायरस को लेकर लॉक डाउन का मेरठ देहात क्षेत्र में कोई असर नहीं दिखा। जानी क्षेत्र में केवल परचून की दुकानें खुलीं जबकि बाकी बाजार बंद रहा। माछरा क्षेत्र में लॉक डाउन का असर नहीं दिखाई दिया। पहले की तरह सुबह होते ही पूरा बाजार खुला रहा और चहल-पहल रही। वहीं लोग जमकर खरीदारी करते दिखे।
विज्ञापन

6 of 7
coronavirus meerut, sabji mandi - फोटो : अमर उजाला
उधर सरधना में भी किराना की दुकान खुलीं। एसडीएम का कहना है कि जरूरी सामान और खाद्य पदार्थों की दुकानें खुली रहेंगी। परीक्षितगढ़ में सुबह होते ही चाय की दुकानें खुली जहां लोग कोरोना वायरस पर चर्चा करते नजर आए। मेन बाजार में किराने की दुकान छोड़कर सभी बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
coronavirus meerut, sabji mandi - फोटो : अमर उजाला
फलावदा क्षेत्र में लॉक डाउन का असर नहीं दिखा। सुबह से ही दुकानें खुलने शुरू हो गई। लोग बाजारों में सामान खरीदने के लिए टूट पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को वहां से खदेड़ा उधर खरखौदा में बाजार खुलने की सूचना पर एसडीएम समेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कई दुकानें बंद कराईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें