फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन रहा बेअसर, मंडी में खूब जमा हुई भीड़, नहीं समझ रहे लोग, तस्वीरों में देखें दिन भर का हाल

Tue, 24 Mar 2020 01:49 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में लॉकडाउन बेअसर रहा। मंडियों और किराना स्टोर पर लोगों की खूब भीड़ जमा हो रही है। तस्वीरों में देखें दिन भर का हाल...
विज्ञापन
1 of 9
लॉकडाउन का नहीं दिखा असर - फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को रोकने के लिए मेरठ समेत प्रदेश के 16 जिलों में लॉकडाउन कर दिया गया है। हालांकि किराना स्टोर व सब्जी की दुकानों के साथ ही आवश्यक सेवाएं जारी रहेगी, लेकिन इसके बावजूद मंडियों और किराना स्टोर पर लोगों की भीड़ जमा हो रही है। आगे तस्वीरों में देखिए आज का हाल-
विज्ञापन

2 of 9
मंडी में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के पहले दिन शहर की नवीन गल्ला मंडी, सब्जी मंडी और लोहियानगर मंडी में लोगों की भीड़ उमड़ी, जिससे लॉकडाउन भी बेअसर साबित हो रहा है और संक्रमण फैलने का डर बना हुआ है।
विज्ञापन

3 of 9
मंडी में फल खरीदते लोग - फोटो : अमर उजाला
हालांकि मंगलवार को भी लोगों की सुविधा के लिए सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक गल्ला मंडी खोलने का निर्णय लिया गया।

4 of 9
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस पूरी दुनिया में कहर बरपा रहा है, इसीलिए सरकार ने इसके खतरे को देखते हुए लॉकडाउन का फैसला लिया है और लोगों से घरों पर ही रहने की अपील की है।
विज्ञापन

5 of 9
मंडी में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
चिकित्सकों का भी कहना है कि यह वायरस मनुष्य से मनुष्य में फैलता है ऐसे में इससे बचने का एकमात्र उपाय है कि भीड़ में जाने से बचें, लेकिन इसके बावजूद लोग अपनी जान की परवाह नहीं कर रहे हैं और बाजारों में भीड़ जुटा रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 9
बिना मास्क लगाए घूम रहे लोग - फोटो : अमर उजाला
लापरवाही की हद यह है कि ये लोग बिना मास्क पहने बेखौफ होकर घूम रहे हैं। जबकि सरकार ने जनता सुविधा को देखते हुए सभी किराना दुकानों और सब्जी की दुकानों को खोलने की छूट दे रखी है, इसके बावजूद राशन का भंडारन करने के लिए लोग घरों से बाजारों की ओर दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन

7 of 9
मंडी में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मंडी में बढ़ती भीड़ को देखते हुए नवीन गल्ला मंडी के अध्यक्ष मनोज गुप्ता के कार्यालय पर व्यापारियों ने बैठक की, जिसमें गिरीश अग्रवाल, विपिन गोयल, महेंद्र गर्ग, धीरज मित्तल, संजय और दीपक मौजूद रहे। बैठक में सोमवार को मंडी को दो बजे बंद करने का निर्णय लिया गया, जबकि मंगलवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक गल्ला मंडी खोलने का निर्णय लिया।

8 of 9
बाइक पर सब्जी ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
टमाटर हो गया सस्ता 
टमाटर के दाम काफी नीचे आ गए हैं। हालांकि दिल्ली रोड स्थित नवीन सब्जी मंडी और लोहिया नगर सब्जी मंडी में टमाटर अलग-अलग रेट पर बिका। नवीन सब्जी मंडी में टमाटर फुटकर 25 रुपये किलो बिका वहीं लोहिया नगर मंडी में टमाटर फुटकर में 30 रुपये किलो बिका। आलू फुटकर में 25 रुपये किलो, फूलगोभी फुटकर में 20 से 25 रुपये किलो में बिकी।  शिमला मिर्च फुटकर में 30 से 35 रुपये किलो बिकी।
विज्ञापन

9 of 9
coronavirus meerut, sabji mandi - फोटो : अमर उजाला
प्याज फुटकर में 25 से 30 रुपये किलो और लहसुन फुटकर में 80 किलो बिका। हालांकि शहर में ठेले पर सब्जी विक्रेताओं ने जनता से सभी सब्जियों के अधिक दाम वसूले। फुटकर सब्जी विक्रेता नीरज ने बताया कि शनिवार को महंगे रेट पर ही मंडी से सब्जी खरीदी थी इसीलिए ज्यादा दाम पर बेचनी पड़ रही है। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें