फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून से चिट्ठी लिखकर मोदी सरकार को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, फूंके पाकिस्तान के पुतले

Fri, 15 Feb 2019 04:54 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
पुतला फूंका - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में गुस्सा है। पश्चिमी यूपी के कई जिलों में शुक्रवार को पाकिस्तान का पुतला फूंककर विरोध- प्रदर्शन किया गया। इस बीच बागपत शहर में एक छात्र ने खून से चिट्ठी लिखकर मोदी सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उसने कहा कि अगर पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो वह आत्मदाह कर लेगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
पाकिस्तान का पुतला फूंका - फोटो : अमर उजाला
वहीं शामली जनपद के दो लाल शहीद होने पर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उन्होंने गुरुवार को शहर में जगह- जगह पाकिस्तान का पुतला फूंककर विरोध जताया। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए।
विज्ञापन

3 of 6
पाकिस्तान का पुतला फूंका - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में कमिश्नरी चौराहे पर गुरुवार सुबह पाकिस्तान का पुतला फूंका। वहीं शहर के अंदर युवा पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

4 of 6
पाकिस्तान का पुतला फूंका - फोटो : अमर उजाला
उधर, मेरठ के सरधना क्षेत्र में भी लोगों ने पाकिस्तान का पुतला फूंककर विरोध- प्रदर्शन किया है। इस दौरान उन्होंने सरकार से शहीदों की शहादत का बदला लेने की अपील की है।
विज्ञापन

5 of 6
पाकिस्तान का पुतला फूंका - फोटो : अमर उजाला
पुलवामा हमले के बाद बागपत के बड़ौत में गुरुवार को जवाहर लाल नेहरू की मूर्ति के पास छात्रों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान छात्र विजय पंवार ने चेतावनी दी। उसने कहा कि पाकिस्तान को जवाब दे नहीं तो मैं आत्मदाह कर लूंगा। पंवार ने खून से चिट्ठी लिखकर मोदी सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया। विजय पंवार शामली के भारसी का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पाकिस्तान का पुतला फूंका - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए आतंकी हमले को लेकर सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में हिन्दू युवा सेना ने पाकिस्तान का पुतला फूंका है। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द आतंकियों का खात्मा किया जाए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें