जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए प्रदीप के परिवार का रो- रोकर बुरा हाल है। शहीद प्रदीप के बेटे सिद्धार्थ का कहना है कि सभी आतंकियों को फांसी यानी मौत की सजा मिलनी चाहिए। सिद्धार्थ ने कहा कि दुश्मनों के सिर धड़ से अलग कर पुलवामा के उसी इलाके में चौराहे पर लटका दिए जाए, जहां यह आतंकी हमला हुआ है।