फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में क्यों खास रहा राहुल गांधी का भाषण, तस्वीरों में देखिए राहुल का अलग-अलग अंदाज

Wed, 08 Feb 2017 07:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
भाषण देते राहुल गांधी
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि सपा और कांग्रेस के साथ आते ही प्रदेश में आंधी चलने लगी है, लोगों को ये साथ पसंद आ रहा है। कहा कि गठबंधन के रूप में बनी युवाओं की यह शक्ति यूपी को बदल सकती है। राहुल ने कहा कि मेरठ क्रांतिधरा है। यहां अंग्रेजों के कंपनी राज के खिलाफ आजादी का बिगुल बजा था।

 
विज्ञापन

मेरठ वालों ने अंग्रेजों को खदेड़ दिया था

2 of 7
राहुल-अखिलेश की सभा में भीड़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नए तरीके से कंपनी राज खड़ा किया है। इसे यहीं से खत्म करना होगा। बोले कि मोदी के ढाई साल के कार्यकाल में 50 पूंजीपतियों का एक लाख दस हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया गया। 
विज्ञापन

क्या आपको लाइन में कोई सूट बूट वाला नजर आया?

3 of 7
राहुल गांधी की सभा में पहुंचे नौजवान
सवाल किया कि नोटबंदी के बाद कोई सूट-बूट वाला आदमी बैंक की लाइन में लगा दिखा क्या? 60 फीसदी धन 50  परिवारों को दिला दिया और कहते हैं कि भ्रष्टाचार खत्म कर रहे हैं। वादा किया था दो करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे। मिला क्या? जहां जाते हैं, बस अच्छे दिन के झूठे वायदे करते हैं। मोदी ने 15 लाख का वादा किया, लेकिन दिया नहीं। 
 

प्रदेश को फूड फैक्टरी में तब्दील करेंगे

4 of 7
सपा समर्थक
राहुल बोले कि जब यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनेगी तो कारीगर, बैग बनाने वाले, स्पेयर पार्ट बनाने वाले ऐसे लाखों युवाओं को खुद का व्यवसाय करने के लिए लोन दिया जाएगा। कहा कि मोदी ने तो किसानों से भी झूठे वादे किए। केंद्र में जब कांग्रेस की सरकार थी तो किसानों का 70 हजार करोड़ रुपये का ऋण माफ किया गया।
 
विज्ञापन

सपा-कांग्रेस का गठबंधन प्रदेश की खुशखाली के ल‌िए है

5 of 7
अखिलेश-राहुल की रैली में भीड़
राहुल ने कहा कि मैं यूपी को दुनिया की फूड फैक्ट्री बनाना चाहता हूं। बरेली के बांस, फीरोजाबाद के कांच, अमेठी के टमाटर, प्रतापगढ़ के आंवला, मेरठ के बैट जैसे उद्योगों को विकसित किया जाएगा। 
 
विज्ञापन

मोदी ने देश के 50 लोगों को फायदा पहुंचाया

6 of 7
राहुल-अखिलेश की रैली में पहुंचे बच्चे
लखनऊ से पैक आम पर यदि लखनऊ की मुहर हो, बैट पर मेरठ की मुहर हो, सेंचुरी मारकर यदि क्रिकेटर यह सोचे कि यह मेरठ का बैट है तो कैसा रहे? उन्होंने कहा कि मेक इन लखनऊ और मेक इन मेरठ जैसी बातें होनी चाहिए। छोटे उद्योगों को सड़कों से जोड़ा जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

खातों में 15 लाख रुपए डालने का वादा झूठा

7 of 7
कांग्रेस
बोले कि यह शक्ति युवाओं की है, जो यूपी को बदल सकती है। मोदी को हटाना चाहती है। कहा कि यहां के युवा मेक इन यूपी चाहते हैं। इसे नफरत से बांटा नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि अखिलेश और उनके गठबंधन के बाद प्रदेश में सपा-कांग्रेस की आंधी आ गई है। उन्होंने कहा कि मोदी गुस्सा फैलाते हैं और यूपी प्यार का प्रदेश है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें