फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलेंगे गहरे राज: एके-47 रायफल का आतंकी कनेक्शन खंगाल रही जांच एजेंसियां, एनआईए और आईबी ने मेरठ में डाला डेरा

Thu, 07 Apr 2022 11:42 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ/शामली

सार

एनआईए लखनऊ और आईबी मेरठ की टीम ने डेरा डाल लिया है। जांच एजेंसियां जीवा गिरोह के बदमाश से बरामद हुई एके 47 रायफल और कारतूसों के मामले में आतंक कनेक्शन की तलाश करेंगी।
 
विज्ञापन
1 of 5
हथियार और कारतूस बरामद। - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के शामली में थानाभवन थानाक्षेत्र में गाड़ी सवार बदमाश से विदेशी एके 47 रायफल और अलग-अलग बोर के 1300 कारतूसों का जखीरा बरामद होने के मामले में लखनऊ से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और मेरठ की आईबी टीम जिले में पहुंच गईं। दोनों टीमों ने अपने स्तर पर इस मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसियां विदेशी रायफल बरामद होने के कारण इस मामले में आतंकी कनेक्शन भी खंगाल रही हैं।

यह भी पढ़ें: गोरखनाथ मंदिर मामले में बड़ा खुलासा: देवबंद से जुड़ रहे मुर्तजा के तार, एटीएस ने साथी आरोपी को दबोचा, पूछताछ जारी
विज्ञापन

2 of 5
हथियार और कारतूस बरामद। - फोटो : amar ujala
बुधवार को लखनऊ से एनआईए की टीम और मेरठ से आईबी की टीम थानाभवन पहुंची। एनआईए टीम ने पुलिस से पूरे मामले की जानकारी ली। गौरतलब है कि सोमवार रात में थानाभवन पुलिस ने कादरगढ़ पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान मुजफ्फरनगर की तरफ से आ रही गाड़ी में सवार बदमाश अनिल उर्फ पिंटू निवासी गांव सदरुद्दीन नगर माजरा को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

3 of 5
मेरठ में याकूब कुरैशी का हॉस्टिल सील। - फोटो : amar ujala
पुलिस ने गाड़ी से प्रतिबंधित स्वचालित विदेशी एके-47 रायफल और 1300 कारतूस बरामद किए थे। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए बदमाश ने बरामद हथियार और कारतूसों को कुख्यात संजीव जीवा ने अपने गुर्गों से 11 लाख रुपये में उपलब्ध कराए थे। एके 47 रायफल पर चाइनीज अक्षर गुदा है जबकि ड्रम मैगजीन पर मेड इन रोमानिया का टैग लगा मिला है। एके 47 रायफल व कारतूस बरामद होने का मामला लखनऊ और दिल्ली तक पहुंच गया था। 

4 of 5
शामली पुलिस। - फोटो : amar ujala
इन सवालों के जवाब तलाश करेगी एनआईए
एनआईए और आईबी की टीम की जांच का पहला फोकस इस बात पर है कि बरामद एके-47 कहां की बनी हुई है। बदमाशों तक कहां से और कैसे पहुंची। एनआईए इस बात की भी जांच कर रही है कि विदेशी एके-47 है तो उसका कहीं कोई आतंकी कनेक्शन तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शामली - फोटो : amar ujala
इसके अलावा इन बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है कि प्रतिबंधित स्वचालित हथियार बरामद होने के मामले के तार कहां तक और किन लोगों से जुड़े हुए हैं। जांच एजेंसियां शामली के अलावा मुजफ्फरनगर में भी इस प्रकरण की जांच कर रहीं हैं। एसएसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि बाहर से जांच एजेंसी की टीमों के आने की जानकारी मिली है, जो इस मामले की जांच कर रहीं हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें