shamli
- फोटो : अमर उजाला
शामली में शांति, पुलिस ने की गश्त
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध को देखते हुए शामली में रविवार को जगह जगह पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। इसके अलावा अधिकारी पूरे दिन कस्बे में भ्रमण करते रहे। चौक बाजार, बेगमपुरा, शामली स्टैंड, मेढ़की दरवाजा, तीतरवाड़ा चुंगी, कांधला तिराहे पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे।
इसके अलावा एसडीएम डॉ अमित पाल शर्मा, सीओ प्रदीप सिंह और कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा पूरे दिन कस्बे में भ्रमण कर रहे थे। इसके अलावा नगर पालिका परिषद की ओर से कस्बे में करीब 500 पर्चे बंटवाए गए। जिनमें लिखा था कि नागरिक संशोधन कानून के बारे में गलत सूचना से भ्रमित नहीं हो। इसमें कानून के संबंध में जानकारी देते हुए लोगों को अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील की।