फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरता के जाल में फंसाए जाते हैं सेना के जवान, जासूस कंचन के खाते में पाक से आए थे 7 लाख

Wed, 24 Oct 2018 07:05 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
आईएसआई को सेना की गोपनीय जानकारियां लीक करने के आरोप में पकड़े गए जवान कंचन सिंह के निजी बैंक खाते को सीज करा दिया गया है। खाते में जितनी भी ट्रांजेक्शन हुईं हैं, उन सभी का रिकॉर्ड निकलवा लिया गया है। कंचन के कोर्ट मार्शल की कार्रवाई में भी ट्रांजेक्शन की डिटेल अहम होगी। वहीं, लखनऊ में पूछताछ पूरी होने के बाद कंचन को मेरठ लाकर कोर्ट मार्शल की तैयारी की जाएगी। प्रारंभिक जांच में उस पर जासूसी के आरोप साबित हो चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 6
फाइल फोटो
सेना में जवान और अफसर को अपनी यूनिट को 35 प्वाइंट के बारे में जानकारी देनी होती है। मसलन, उसके कितने बैंक अकाउंट हैं। वो कितने मोबाइल और सिम का प्रयोग करता है। परिवार में कितने सदस्य हैं। इन्हीं जानकारियों को छुपाने के चलते कंचन सिंह सेना के टारगेट पर आ गया। दरअसल, छह महीने पहले एटीएस ने उत्तराखंड से आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले जवान को पकड़ा था। उसके बाद से खुफिया एजेंसियां दूसरे जासूसों की तलाश में जुटी थीं। तीन महीने पहले कंचन निशाने पर आया था। सेना की खुफिया एजेंसी ने उसकी रेकी शुरू कर दी। इसके बाद सामने आया कि कंचन ने सेना को जो जानकारियां दी हुई हैं, उनमें अंतर आ रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
फाइल फोटो
पाकिस्तान से खाते में आए सात लाख
बागेश्वर (उत्तराखंड) के गढ़िया गांव निवासी कंचन ने अपने दो बैंक अकाउंट की जानकारी दी थी। ये दोनों सरकारी बैंक में हैं। इनमें से एक सैलरी अकाउंट है। इनके अलावा कंचन ने एक निजी बैंक में भी अकाउंट खुलवा लिया था। इसी बैंक अकाउंट में सात लाख रुपये का ट्रांजेक्शन आईएसआई एजेंट द्वारा किए जाने की जानकारी सामने आई।

4 of 6
फाइल फोटो
ये ट्रांजेक्शन पाकिस्तान से की गई थी। कंचन के इस खाते में कई बार ट्रांजेक्शन हुआ। सेना ने इस बैंक खाते को सीज करा दिया है। बैंक खाते के खुलने से लेकर अब तक की सारी ट्रांजेक्शन का ब्यौरा ले लिया गया है। सैन्य सूत्रों ने बताया कि कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया में लंबा समय लगता है। उसमें पुख्ता सुबूत पेश करने होते हैं। ऐसे में ये सबसे अहम सबूत होगा।
विज्ञापन

5 of 6
फाइल फोटो
अब सोशल मीडिया पर पहचान नहीं खोलेंगे फौजी 
आईएसआई देश के सभी छावनी क्षेत्रों में अपना नेटवर्क बनाना चाहती है। इसके लिए वो तरह-तरह से जवानों को लालच देते हैं। कई बार पाकिस्तान से आई रांग कॉल के जरिए भी वे शिकार तलाशते हैं। कई बार फेसबुक से नंबर हासिल करके कॉल की जाती है। सैन्य अफसरों का कहना है कि कंचन भी इसी तरह से जाल में फंसा। कंचन के अलावा बीएसएफ का सिपाही अच्युतानंद मिश्रा और नागपुर के रक्षा अनुसंधान में इंजीनियर निशांत अग्रवाल भी सोशल साइट्स के जरिए निशाना बने। ऐसे में फौजियों को सेना के अफसरों ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। साफ कहा गया है कि कोई भी फौजी सोशल साइट्स पर वर्दी में फोटो अपलोड नहीं करेगा। सेना की पहचान भी नहीं डालेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फाइल फोटो
फिर से की जाएगी सख्ती 
सेना में सोशल मीडिया पॉलिसी-2017 के तहत जवानों-अफसरों को सोशल मीडिया पर अपनी जॉब के बारे में जिक्र नहीं करने के निर्देश जारी किए गए थे। इसके बाद भी जवान-अफसर इसका पूरी तरह से पालन नहीं कर रहे हैं। अब इसको लेकर एक बार फिर से सख्ती की जा रही है। सेना के एक अफसर बताते हैं कि अब सेना की तरफ से भी इसकी मानीटरिंग की जाएगी। जो जवान-अफसर वर्दी में फोटो डालेंगे या फिर नौकरी का ब्यौरा देंगे उनके खिलाफ एक्शन होगा। सैन्य अफसर बताते हैं कि आईएसआई इसी तरह से सेना में अपने जासूस बना रही है। इसमें सबसे ज्यादा काम आईएसआई की महिला जासूस कर रही हैं। वे सुंदरता के जाल में फंसाकर जवानों-अफसरों से जासूसी कराती हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें