सहारनपुर में शिवालिक पहाड़ियों एवं मैदानी क्षेत्र में 24 घंटे से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण क्षेत्र की सभी बरसाती नदियां उफान पर है। इस कारण इन नदियों से घिरे दर्जनों गांवों का तहसील मुख्यालय से संपर्क कटा हुआ है। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे। शाकंभरी देवी में एक श्रद्धालु पानी के तेज बहाव में बह गया। वहीं, शाहपुर गाड्डा के पास बरसाती नदी में रपटे से गुजर रहा सेब से भरा ट्रक पानी के तेज बहाव में बह गया। चालक एवं परिचालक ने पानी में कूदकर जान बचाई।
विज्ञापन
2 of 10
स्कार्पियो फंस गई
बादशाहीबाग नदी में एक स्कार्पियो फंस गई। उसमें सवार करीब आठ-दस लोग बाल-बाल बच गए। बृहस्पतिवार की शाम 5 बजे से लगातार हो रही भारी वर्षा के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया, वही क्षेत्र की बरसाती नदियां गांगराव, चपड़ी, सहंश्रा, शाकंभरी, गुलरिया, मसखरा, कोठडी, हिंडन आदि अपने पूरे उफान पर थी।
विज्ञापन
3 of 10
बाढ़ से शहर बेहाल
इस कारण क्षेत्र के करीब 30 गांवों का 24 घंटे से अधिक समय तक तहसील मुख्यालय से संपर्क कटा रहा। नदियों से घिरे इन गांवों के बच्चे स्कूल नहीं जा सके। बेहट-शाकंभरी देवी, मिर्जापुर-सुंदरपुर एवं बेहट-बिहारीगढ़ रूट भी बृहस्पतिवार की रात से ही बंद है।
4 of 10
बाढ़ से शहर बेहाल
सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में पानी के तेज बहाव में एक श्रद्धालु बह गया। उसका कुछ पता नहीं चल सका। छिन्न मस्ता मंदिर से सचिन नाम के एक युवक ने बताया कि उसने श्रद्धालु को बहते हुए देखा है। वह कौन था और कहां का रहने वाला था, इसके बारे में किसी को कुछ नहीं पता।
विज्ञापन
5 of 10
बाढ़ से शहर बेहाल
बृहस्पतिवार की रात से लगातार हो रही बारिश से दर्जनों गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। नौगांवा ग्राम समूह की विद्युत आपूर्ति पिछले 24 घंटों से ठप है। गांव नौगांवा के मजरे समसपुर, चक अबाबाकरपुर, दौड़बसी, रजापुर, अलीपुरा, दुल्लागढ़, हसनपुर, कांशीपुर आदि की विद्युत आपूर्ति नदियों में बाढ़ के कारण ठप है।
विज्ञापन
6 of 10
शहर में बाढ़ आ गई
शामली में झमाझम बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव के कारण लोगों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। बारिश का असर बिजली आपूर्ति पर भी पड़ा। बिजली आपूर्ति लड़खड़ाने से लोगों की परेशानियां और बढ़ गई।
विज्ञापन
7 of 10
शहर में बाढ़ आ गई
बृहस्पतिवार रात से ही बारिश का क्रम जारी है। शुक्रवार सुबह भी झमाझम बरसात हुई। इसके चलते तापमान में गिरावट आने पर गर्मी से निजात मिल गई। हालांकि बरसात के कारण दुश्वारियां भी बढ़ गई। शहर के नेहरू मार्केट, बड़ीआल, लाल सिंह मार्केट, गोशाला रोड, कबाड़ी बाजार, माजरा रोड, पटेलनगर, प्रगति मार्केट और कांबोज गली आदि इलाकों में जलभराव हो गया।
8 of 10
शहर में बाढ़ आ गई
इन स्थानों से निकलने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, बरसात और तेज हवा के कारण जिले भर में 100 से ज्यादा स्थानों पर बिजली लाइनों में फाल्ट आ गया, जिस कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। आलम यह रहा कि शुक्रवार दोपहर तक जिले के सभी बिजलीघरों से आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी।
9 of 10
शहर में बाढ़ आ गई
विद्युत विभाग की टीमें फाल्ट को ठीक करने में लगी रही। काफी मशक्कत के बाद जिला मुख्यालय पर आपूर्ति सुचारु कर दी गई, लेकिन रात साढ़े सात बजे तक भी जिले के सात बिजलीघरों से आपूर्ति नहीं हो पाई। इसी के चलते शुक्रवार शाम को अधीक्षण अभियंता ने अधिशासी अभियंता तथा अवर अभियंता के साथ बैठक कर बिजली आपूर्ति सुचारु करने पर मंथन किया।
बरसात के कारण ब्लाक रोड पर नगर पालिका परिषद के एक क्वार्टर की छत गिरने के कारण मलबे में महिला दबकर घायल हो गई। शोरशराबा होने पर लोग इकट्ठा हो गए। मलबे से महिला को बाहर निकालने के बाद शामली सीएचसी लाया गया। वहां से गंभीर हालत के चलते महिला को मेरठ रेफर कर दिया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें