पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टरों पर हमले के विरोध में राष्ट्रीय आईएमए द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन में मेरठ आईएमए पूर्ण रूप से भागीदारी कर रही है। जनपद के करीब 272 अस्पताल-नर्सिंग होम बंद किए गए हैं और आईएमए के करीब 1300 चिकित्सक हड़ताल पर हैं। इससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। । ऐसे में सरकारी चिकित्सालयों में मरीजों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है।