खेत से शव बरामद करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
छड़ी का मेले देखने के लिए मायके से लौट तो आई लेकिन 22 साल की जया को अपने पति के खौफनाक इरादों को जरा भी अंदाजा नहीं था। उसका पति उसके साथ विश्वासघात करने जा रहा है, ऐसा उसने शायद ही सोचा होगा।
बुधवार देर रात वह अपने पति के साथ छड़ी का मेला देखने के लिए निकली थी। यहां मेले में घूमने के दौरान पति ने नजदीकी ढाबे पर काम करने वाले जया के भाई को भी मेले में बुला लिया। लेकिन जया का भाई भी इस बात से अनजान था कि उसके जीजा के सिर पर खून सवार है और वह उसकी आंखों के सामने ही बहन को मौत के घाट उतार देगा।