शामली के कैराना में पत्नी प्रेमी के साथ चली गई। इस पर पति चार बच्चों के साथ यमुना में कूद गया। कूदने से पहले उसने तीन वीडियो में अपना दर्द बयां किया है। इसके बाद वीडियो बहन को भेज दिए। वीडियो में कहा कि पत्नी और उसके प्रेमी ने जिंदगी नर्क कर दी है।
यूपी के कैराना से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। मोहल्ला खेलकला में पत्नी झगड़ा करके प्रेमी संग चली गई। उसका पति सलमान (38) अपनी बेटी महक (12), शिफा (पांच साल), नायशा (आठ माह) और बेटे आयान (तीन साल) के साथ शुक्रवार दोपहर एक बजे यमुना में कूद गया। यमुना में कूदने से पहले सलमान ने अपने बच्चों के साथ रोते हुए वीडियो बनाकर अपनी बहन को भेजा। वीडियो में उसने अपनी तथा बच्चों की मौत के लिए पत्नी और उसके प्रेमी को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि दोनों ने उनकी जिंदगी नर्क बना दी। यमुना में गोताखोर पांचों को तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 15
सलमान की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सलमान पंजाब के लुधियाना में रेहड़ी पर केले बेचता है। वह एक सप्ताह पहले घर आया था। शुक्रवार को सुबह अपनी बहन गुलिस्ता को काम पर जाने के लिए कहकर अपने चारों बच्चों को साथ लेकर घर से निकला। घर नहीं लौटने पर परिजनों ने सलमान व बच्चों की तलाश की लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
3 of 15
बच्चों के साथ सीसीटीवी में दिखा सलमान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोपहर करीब एक बजे सलमान अपने चारों बच्चों के साथ पुराने पुल से यमुना में कूद गया। यमुना में कूदने से पहले उसने अपने बच्चों के साथ आत्महत्या करने की वीडियो बनाकर बहन गुलिस्ता को भेजी लेकिन उसने वीडियो शनिवार की सुबह देखी।
4 of 15
सलमान और उसके बच्चों की तलाश जारी, मौके पर मौजूद ग्रामीण और पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रत्यक्षदर्शियों ने दी यमुना में कूदने की जानकारी
गुलिस्ता ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया। वीडियो वायरल होने के बाद पता चला कि वह बच्चों के साथ यमुना में कूद गया है। यमुना पर प्रत्यक्षदर्शी साधु शिवगिरी और मासूम समद ने सलमान के बच्चों संग यमुना में कूदने की जानकारी दी।
विज्ञापन
5 of 15
बच्चों संग सलमान ने की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
वीडियो में सलमान ने बयां किया सात माह का दर्द
कैराना के मोहल्ला खेलकला के एक युवक सलमान ने चार बच्चों समेत आत्मघाती कदम ऐसे ही नहीं उठाया। पिछले सात माह से वह पत्नी और उसके प्रेमी के कारण पूरी तरह से टूट चुका था।
विज्ञापन
6 of 15
सलमान और उसके बच्चों की तलाश जारी, मौके पर मौजूद ग्रामीण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजनों का दावा है कि सात माह में पांच बार उसकी पत्नी झगड़ा कर प्रेमी के साथ जा चुकी थी, मगर वह हर बार उसे समझाकर मना लेता था। 4.10 मिनट के तीन वीडियो में सलमान ने अपने सात माह के दर्द को बयां किया है। तीनों वीडियो को देखकर हर किसी की आंखें नम हो गई। वीडियो में दो मासूम भी रोते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
7 of 15
सलमान पिता और बहन रोते बिलखते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आया है कि सलमान ने शुक्रवार को करीब दोपहर 12 बजे अपनी बहन के व्हाट्सएप नंबर पर एक के बाद एक तीन वीडियो शेयर किए। इनमें उसने अपने व बच्चों के दर्द को बयां है।
8 of 15
सलमान पिता विलाप करते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिता बोले, खुशी ने ही उजाड़ दी परिवार की खुशियां
सलमान के पिता शफीक दिल के मरीज हैं। उन्होंने बताया कि उनके बेटे सलमान का निकाह 14 साल पहले झिंझाना के गांव अजीजपुर निवासी खुशनुमा उर्फ खुशी के साथ हुआ था। वह अपने बेटे के घर खुशी लाए थे। उन्हें नहीं पता था कि खुशी ही उनके घर की खुशियां उजाड़ देगी। पुलिस महिला और उसके प्रेमी की तलाश कर रही है।
9 of 15
खुदकुशी से पहले सलमान ने बच्चों के साथ वीडियो में बयां किया दर्द
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीनों वीडियो में सलमान ने कुछ यूं कहा...
पहली वीडियो 2.46 सेकेंड
सात माह से जिंदगी खराब कर रखी थी
पहली वीडियो 2.46 सेकेंड की है, जिसमें सलमान एक मिनट आठ सेकंड तक कुछ नहीं बोलता। सिर्फ रोता नजर आ रहा है। बाद में कहता है कि महक बेटा हम सारे के सारे मर जाएंगे, हमारी मौत के लिए जिम्मेदार कौन है बेटा तेरी अम्मी है। बेटा, शाबिर, हारुन, इंतजार, इस्तकार, अंजुम इन्होंने सात दिन से हमारी जिंदगी खराब कर रखी है।
10 of 15
खुदकुशी से पहले बच्चों के साथ वीडियो में बयां किया दर्द
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दूसरी वीडियो... 46 सेकंड
जीना हराम कर दिया था
मुझे मौत का फैसला यूं लेना पड़ा, पत्नी ने सात माह से मेरी जिंदगी तबाह कर रखी है। बच्चों के लिए न किसी सरकार से उम्मीद है न ही किसी से, मगर कानून ही ऐसा है कि मैं कुछ नहीं कर सकता। आगे के लिए कोई ऐसा नहीं करें, इसलिए मैंने पांच जिंदगी खतरे में डाली हैं। इस औरत ने दिन रात का जीना हराम कर रखा है, इसलिए यह हरकत की है।
11 of 15
खुदकुशी से पहले वीडियो में बयां किया दर्द
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीसरी वीडियो...
38 सेकंड
बाप के लिए बहुत ज्यादा चाहत है
मेरी यह आखिरी वीडियो है बस, मैं अपने बाप से माफी मांग रहा हूं। अगर मेरे से कोई गलती हो रही हो तो मुझे माफ कर दियो, मेरे बाप के लिए मेरे दिल में बहुत ज्यादा चाहत है। मैं माफी सबसे ही मांग रहा हूं। मेरे दिल में आपके लिए बहुत ज्यादा चाहत है।
12 of 15
सलमान और उसके बच्चों की तलाश जारी, मौके पर मौजूद महिलाएं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी ने पिता से सलमान को करा दिया था अलग
मृतक सलमान की बहन ने बताया कि पहले सलमान परिवार समेत पिता के पास ही रहता था। सात माह पूर्व ही अपनी पत्नी के कहने पर वह मोहल्ला खेलकला में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ किराये का मकान लेकर रहने लगा था। हर बार वह लड़ाई कर प्रेमी के साथ चली जाती थी लेकिन सलमान बच्चों की दुहाई देकर उसे साथ ले आता था, मगर वह हरकत से बाज नहीं आ रही थी।
13 of 15
सलमान और उसके बच्चों की तलाश करती टीम, मौके पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो दिन पूर्व भाभी को समझाया था, लेकिन बोली पति के साथ नहीं रहूंगी
सलमान की बहन गुलिस्ता ने बताया कि दो दिन पूर्व ही सलमान और उसकी पत्नी के बीच झगड़ा हो गया था। इस पर दोनों को उसने अपने घर पर बुला लिया था। उसने भाभी से कहा था कि पति सलमान के साथ-साथ तुम्हारा सब कुछ है, इसलिए अब दूसरे से मतलब मत रखो। तुम्हारे बच्चों की जिंदगी पूरी तरह से खराब हो जाएगी, मगर उसने पति के साथ रहने से इन्कार कर दिया था। इसके बाद वह घर से चली गई थी।
14 of 15
सलमान और उसके बच्चों की तलाश करती टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बहन से रिश्ते नाते तोड़ दिए थे
सलमान की पत्नी के भाई तसव्वर ने बताया कि सात माह पहले ही बहन की हरकतों के बारे में जीजा और उसके घर वालों ने बताया था। बहन को काफी समझाने का प्रयास किया, मगर यह नहीं मान रहीं थी, जिसके कारण करीब सात माह पहले ही मायके वालों ने बहन से रिश्ता नाता तोड़ लिया था।
सलमान और उसके बच्चों की तलाश करती टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एएसपी संतोष कुमार का कहना है कि सलमान के मोबाइल की लोकेशन यमुना पुल के पास ही आ रही है। टीम तलाश कर रही है। पत्नी और प्रेमी के कारण बच्चों समेत सलमान के यमुना में कूदने की बात कही जा रही है।