अलेक्जेंडर क्लब के सामने होटल मालिक नवीन अरोड़ा के बेटे तपिश से वकील विनीत की मारपीट हो गई। वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल बख्शी ने बाद में समझौता कराया। जहां मारपीट हुई, उसी स्थान पर तपिश से माफी मंगवाई गई।
विज्ञापन
1 of 6
वकील विनीत और तपिश के बीच होती मारपीट।
- फोटो : अमर उजाला
अलेक्जेंडर क्लब के सामने शुक्रवार दोपहर भाजपा नेता एवं होटल हारमनी इन के मालिक शास्त्रीनगर निवासी नवीन अरोड़ा के बेटे तपिश उर्फ कपिश अरोड़ा ने कार से गंगानगर निवासी वकील विनीत भड़ाना की स्कूटी में टक्कर मार दी। हनक दिखाते हुए वकील से अभद्रता भी कर दी। इसके बाद काफी संख्या में अन्य वकील एकत्र हो गए और पुलिस की मौजूदगी में कपिश की पिटाई की गई।
विज्ञापन
2 of 6
एलेक्जेंडर क्लब के सामने मारपीट।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस दोनों पक्षों को लेकर सिविल लाइन थाने पहुंची। थाने में भाजपा नेता नवीन अरोड़ा, अंकुर गोयल समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता पहुंच गए। दूसरी ओर से वकील भी आ गए। वकीलों ने कार्रवाई की मांग की। काफी देर तक हंगामे के बाद वकील समझौते के लिए राजी हुए।
इसके बाद जहां टक्कर लगी, वहां ले जाकर वकील से भाजपा नेता के बेटे ने माफी मांगी। इसके बाद मामला शांत हुआ। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
3 of 6
बीचबचाव कराती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विनीत भड़ाना शुक्रवार को स्कूटी से कचहरी जा रहे थे। कमिश्नरी चौराहे के पास अलेक्जेंडर क्लब के ठीक सामने विनीत की स्कूटी में कपिश अरोड़ा की कार ने टक्कर मार दी।
4 of 6
दोनों पक्षों में मारपीट।
- फोटो : अमर उजाला
इसी बात पर वकील भड़क गए और विवाद बढ़ गया। युवक भी जोश में आ गया और भाजपा नेता होने की हनक दिखानी शुरू कर दी। तपिश ने कार से उतरकर वकील के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। दोनों पक्ष आपस में सड़क पर ही भिड़ गए। बीच सड़क पर मारपीट का वीडियो भी वायरल हो गया।
विज्ञापन
5 of 6
मौके पर दोनों पक्ष और पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
घटना का पता चलने पर पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने आ गई। वकील और फिर होटल मालिक के पक्ष के लोग भी एकत्र हो गए। व्यापारी की ओर से भी कुछ अधिवक्ता पहुंच गए और समझौते का प्रयास शुरू कर दिया। काफी देर दोनों पक्षों में पुलिस के सामने ही नोकझोंक होती रही। पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर ले ली।
इसी दौरान पहुंचे वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कुमार बख्शी ने सुलह के प्रयास किए। काफी प्रयास के बाद दोनों समझौते के लिए तैयार हुए। इसी दौरान विनीत ने मांग रख दी कि जब तक कार सवार कमिश्नरी पर आकर माफी नहीं मांगेगा, वह समझौता नहीं मानेगा। इसके बाद कमिश्नरी चौराहे पर पहुंचकर ही माफी मांगी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। फैसले का तस्करा भी डाला गया है।