मेरठ में शूटिंग की आड़ में वन्य जीवों का शिकार और तस्करी का यह धंधा प्रशांत और उसकी टीम ने देश भर में फैला रखा था। इसका नेटवर्क देश के विभिन्न बड़े राज्यों में खड़ा किया। दरअसल, प्रशांत की सिक्योरिटी एजेंसी 14 राज्यों में काम करती है। उसे बिहार में पांच सौ नील गायों को मारने का ठेका मिला, तो इसी की आड़ में बड़ा खेल किया गया।
विज्ञापन
2 of 12
रिटायर्ड कर्नल के आवास पर छापेमारी
डीआरआई की टीम की मानें तो प्रशांत ने इस धंधे को बड़ा करने के लिए इस खेल से जुड़े कई पुराने लोगों को अपने साथ जोड़ा। पूरे देश में इस काम को शुरू किया गया। 14 राज्यों में उसकी सिक्योरिटी एजेंसी काम करती ही है, इसका लाभ उठाया गया। चूंकि इस टीम के पास नील गायों को मारने की अनुमति है, तो इसी की आड़ में वन्य जीवों का लगातार शिकार किया गया। बिहार में जब पांच सौ नील गायों को मारने का ठेका मिला, तो सबसे बड़ा खेल इसी की आड़ में हुआ।
विज्ञापन
3 of 12
वन्य जीवों की खाल बरामद
दरअसल, पूर्वी उत्तर प्रदेश के जंगलों के अलावा बिहार के जंगल, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड में भी इस टीम ने ताबड़तोड़ ढंग से वन्य जीवों का शिकार किया।
4 of 12
वन्य जीवों की खाल बरामद
अंतरराष्ट्रीय शूटर होने के कारण प्रशांत लगातार हाई प्रोफाइल लोगों के संपर्क में रहा। अपनी फेसबुक वॉल पर भी उसने कई वीआईपी लोगों के साथ फोटो शेयर किए हैं। क्रिकेटर हरभजन सिंह के साथ उसने अपनी फोटो शेयर की है तो इसके अलावा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ भी उसकी फोटो उसकी फेसबुक वॉल पर है। अन्य कई फोटो ऐसे हैं।
विज्ञापन
5 of 12
वन्य जीवों की खाल बरामद
वीआईपी और पॉश सिविल लाइन इलाके में स्थित रिटायर्ड कर्नल की कोठी में इतनी बड़ी आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है, शायद ही किसी ने सोचा होगा। इस कोठी के सामने महिला थाना है तो चंद कदमों की दूरी पर एसएसपी और डीआईजी ऑफिस। कुल मिलाकर मेरठ का खुफिया तंत्र और लोकल इंटेलीजेंस भी पूरी तरह से धड़ाम हो गया। इतना बड़ा जुर्म फलता फूलता रहा और कानों कान भी भनक नहीं लगी।
विज्ञापन
6 of 12
कार में मिली शराब की बोतलें
बता दें कि कचहरी स्थित अंबेडकर चौक से चंद कदमों की दूरी पर स्थित यह कोठी शहर का पॉश इलाका है। यहां कलक्ट्रेट, कचहरी, एसएसपी ऑफिस, महिला थाना, पुलिस लाइन, सर्किट हाउस, डीएम आवास तथा थोड़ी ही दूर पर डीआईजी ऑफिस है। एसएसपी ऑफिस में ही एलआईयू ऑफिस है, तो एसटीएफ मेरठ का ऑफिस पुलिस लाइन में है।
विज्ञापन
7 of 12
वन्य जीवों की खाल बरामद
वहीं सुरक्षा के लिहाज से भी यह क्षेत्र महत्वपूर्ण है। बावजूद इसके यहां का खुफिया तंत्र इस मामले पर पूरी तरह से नाकाम साबित हुआ। पूरी टीम दिल्ली की रही। स्थानीय पुलिस तक को भी इसकी भनक तक नहीं लगी। डीआरआई की टीम इनकी गतिविधियों को इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के जरिये वॉच कर रही थी।
8 of 12
रिटायर्ड कर्नल की कार
रिटायर्ड कर्नल के इकलौते बेटे प्रशांत ने बचपन से ही ऊंचे ख्वाब देखे थे। राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग में उसने कई गोल्ड मेडल भी जीत चुका है। लेकिन उसे नहीं पता था कि जिंदगी की शान शौकत में एक दिन उस पर ऐसा शिकंजा कसा जाएगा कि सुनने वाले भी दंग रह जाएंगे। डीआरआई और पुलिस की टीमें प्रशांत को कॉल करके बुलाती रहीं। लेकिन वह गच्चा देता रहा।
9 of 12
रिटायर्ड कर्नल का घर
प्रशांत परिवार का इकलौता बेटा है। मेरठ के प्रतिष्ठित स्कूल से दसवीं तक पढ़ाई करने के बाद शूटिंग में हाथ आजमाने लगा। पिता रिटायर्ड कर्नल हैं तो ख्वाब भी ऊंचे बन गये। 2002 में प्रशांत ने पांडव नगर की रहने वाली निधि के साथ लव मैरिज कर ली। इस कोठी में पूरा परिवार रहता है जबकि प्रशांत सप्ताह में एक या दो बार ही कोठी पर आता है।
10 of 12
रिटायर्ड कर्नल का बेटा प्रशांत
फॉरर्च्यूनर, काले रंग की थार समेत छह गाड़ियां हैं। कोठी के बाहर 30 किलोवाट का बिजली का मीटर लगा हुआ है। कोठी में पांच कुत्तों के लिए एसी तक लगा है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कई पिस्टल की बट पर तो हीरे जैसी धातु भी जड़ी हुई बताई गई हैं।
11 of 12
वन्य जीवों की खाल बरामद
एक वीडियो भी यूट्यूब पर वायरल हो गया, जिसमें रिटायर्ड कर्नल का शूटर बेटा बताया जा रहा है। वीडियो में दो शूटर हैं, जो गोलियां चला रहे हैं। एक गोली सीधे नील गाय के सिर में लगती है।
रिटायर्ड कर्नल की पत्नी संगीता रोटरी क्लब की गवर्नर रह चुकी हैं। वह साकेत में स्कूल चलाती हैं। कर्नल बीजेपी विधायकों का चुनावी ब्योरा रखने वाले सीए राजेश गोयल के बहनोई हैं। राजेश एलेक्जेंडर क्लब में मेंबर भी हैं। प्रशांत की पत्नी निधि भी शूटर बताई गई है।