फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने शादी रोकी, दूल्हा उठाया, थाने में प्रेमिका को डलवाई वरमाला, देखें तस्वीरें

Mon, 01 May 2017 10:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ गजेंद्र चौधरी, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
थाने में हुई शादी
मेरठ में महिला थाना पुलिस ने शुक्रवार को तीन घरों की खुशियां बचा लीं। एक युवक दो साल से एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता आ रहा था। अप्रैल में शादी करने का वादा किया। लेकिन शुक्रवार को दूसरी युवती से शादी करने के लिए बारात हाथरस ले जाने की तैयारी थी। 
विज्ञापन

2 of 7
प्रेमी ने की प्रेमिका से शादी
ऐन वक्त पर पीड़िता को पता चला तो वह एसएसपी के पास पहुंच गई। एसएसपी के निर्देश पर हरकत में आईं महिला थाना इंस्पेक्टर बारात रुकवाकर युवक को थाने उठा लाईं। जहां प्रेमी युगल की शादी कराते हुए मिठाई बांट दी गई। हाथरस से भी दुल्हन पक्ष पहुंच गया। तय हुआ कि युवक का छोटा भाई हाथरस बारात लेकर जाएगा। जहां बड़े भाई की शादी का भी साथ ही बैंड बजेगा।
विज्ञापन

3 of 7
प्रेम विवाह से दोनों के परिवार खुश
शताब्दी नगर परतापुर निवासी एक युवती ने बृहस्पतिवार को एसएसपी जे. रविंदर गौड़ से शिकायत की थी कि खरखौदा निवासी एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दो साल तक दुष्कर्म किया। आरोपी 24 मार्च को भी उसके घर आया था और अप्रैल में शादी करने की बात कहकर फिर दुष्कर्म किया। अब पता चला कि आरोपी युवक शुक्रवार (28 अप्रैल) को हाथरस बारात लेकर जा रहा है। एसएसपी ने इंस्पेक्टर महिला थाना कंचन चौधरी को तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी बारात रुकवाने के निर्देश दिए। 

4 of 7
महिला थाने में हुई प्रेमी युगल की शादी
इंस्पेक्टर शुक्रवार सुबह ही आरोपी युवक को थाने उठाकर ले आईं। आरोपी युवक और उसके परिवार से साफ कहा कि अगर इस लड़की से शादी नहीं की तो दुष्कर्म के मामले में पीड़िता जिसका नाम लिखवाएगी, उसे जेल भेजा जाएगा। जिस पर आरोपी युवक को उसके परिजन समझाने लगे कि बेटा शादी कर ले, नहीं तो पूरा परिवार बर्बाद होगा। आरोपी शादी करने पर सहमत हुआ, तब जाकर उनका मुकदमा टला। 
विज्ञापन

5 of 7
एक दूसरे को वरमाला पहनाते युगल
मामला तीन परिवारों से जुड़ा था। हाथरस में मंडप सजा था। दूल्हा दुष्कर्म के मामले में फंसा है, यह सुनते ही दुल्हन पक्ष भी मेरठ पहुंच गया। दोनों परिवार में तय हुआ कि आरोपी युवक की शादी तो पुलिस के कहने से पीड़ित युवती से करा दो। हम आरोपी के छोटे भाई से अपनी बेटी की शादी कर देंगे। आरोपी के छोटे भाई द्वारा बारात लेकर हाथरस जाना तय हुआ। जिससे तीनों के परिवार संतुष्ट हो गए।

 
विज्ञापन

6 of 7
थाने में वरमाला पहनाती महिला
कोर्ट मैरिज की प्रक्रिया के बाद प्रेमी युगल महिला थाने पहुंचा। जहां पर महिला इंस्पेक्टर की मौजूदगी में दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। थाने में मिठाई बांटी गई। इंस्पेक्टर ने कहा कि अब शादी तो हो गई। लेकिन छोटे भाई की बारात के साथ हाथरस जाओ। जहां बैंड बाजों के साथ धार्मिक रीति-रिवाज के साथ शादी रचाओ। पुलिस के इस फैसले से जहां पीड़ित युवती को इंसाफ मिल गया। वहीं, पुलिस ने दोनों परिवारों को चेतावनी दी कि अगर युवती के साथ कोई गड़बड़ की तो नतीजा ठीक नहीं होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रेम विवाह के बाद एक दूसरे को मिठाई खिलाते
एसएसपी जे. रविंद्र गौड़ ने बताया कि युवती शिकायत लेकर पहुंची थी। महिला इंस्पेक्टर को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। प्रेमी युगल की शादी होने से तीन परिवारों की खुशियां बची हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें