फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाइयों में मिलावट है या नहीं, इन आसान तरीकों से घर पर ही करें पहचान, रहें सेहतमंद

Sat, 03 Nov 2018 03:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
sweets
मिलावटी मिठाई या अन्य खाद्य पदार्थ आपकी सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं। या तो घर पर ही मिलावट की पहचान कर लें या फिर अपने भरोसेमंद दुकानदार से ही खाद्य पदार्थ खरीदें। यह सुझाव इसलिए दिया जा रहा है, क्योंकि त्योहारी सीजन चल रहा है और इस दौरान शहर से देहात तक मिठाइयों में मिलावट का कारोबार काफी बढ़ जाता है। लिहाजा सावधान रहने की जरूरत है। हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे ही टिप्स जिससे घर बैठे ही आप मिठाइयों में मिलावट की पहचान कर सकते हैं:-
विज्ञापन

2 of 7
sweets
खाद्य सुरक्षा प्रशासन लगातार छापामारी कर रहा है। पिछले एक पखवाड़े में स्वास्थ्य विभाग ने 50 से ज्यादा जगहों पर छापामारी की है। सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। इन सैंपलों को जांच के लिए लखनऊ की प्रयोगशाला भेजा जाएगा, जब तक जांच रिपोर्ट आएगी, तब यह मिठाई और खाद्य पदार्थ खाया जा चुका होगा।

 
विज्ञापन

किया जा रहा जागरूक

3 of 7
sweets
छापामारी के साथ-साथ खाद्य सुरक्षा प्रशासन लोगों को जागरूक भी कर रहा है। रंगों की मिलावट से बनी मिठाइयां स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं। खासकर किडनी और पेट संबंधी बीमारियों से बचने का उपाय सावधानी ही है। एफएसडीए घर पर जांच करने संबंधी टिप्स भी दे रहा है। -अर्चना धीरान, अभिहित अधिकारी, एफएसडीए

 

घर पर जांचें मावे की मिलावट

4 of 7
sweets
शुद्ध मावा कठोर होता है। मावा में आयोडीन सॉल्यूशन डालें, अगर मावा में मिलावट होगी तो उसका रंग बैंगनी हो जाएगा। यदि मावा चखने पर थोड़ा कड़वा और रवेदार महसूस हो या फिर जीभ पर चिपकने लगे तो समझ लें कि इसमें वनस्पति घी की मिलावट है। मावे को उंगलियों पर मसल कर भी देख सकते हैं अगर मावा असली है तो अंगुली पर नहीं चिपकेगा।


 
विज्ञापन

5 of 7
demo pic
ऐसे करें मिलावटी मिठाई की पहचान
मिठाई को गर्म पानी में डालें, आयोडीन लें और इसे मिठाई वाले कटोरे में डाल दें। मिठाई घुलकर रंग बदलती है तो मिलावट है। नहीं तो ठीक है। मिठाई या मावे पर टिंचर आयोडीन की पांच-छह बूंदें डालकर कुछ चीनी डाल दें फिर इसे गर्म करें। अगर मिठाई या मावे का रंग नीला हो जाए, तो समझ जाएं कि उसमें मिलावट है। 

 
विज्ञापन

6 of 7
milk
दूध में पानी : दूध की एक बूंद को चिकने या चमकदार तिरछी सतह पर डालने से शुद्ध दूध की बूंद धीरे-धीरे आगे बढ़कर पीछे एक सफेद निशान छोड़कर बहती है, जबकि पानी मिला दूध तेजी से बिना निशान छोड़े बहेगा।
दूध में स्टार्च: टिंक्चर आयोडीन की कुछ बूंदें मिलाने पर स्टार्च युक्त दूध में नीला रंग आ जाता है। टिंक्चर आयोडीन दवा दुकान में आसानी से मिल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
milk
दूध में यूरिया : दूध में यूरिया की जांच के लिए एक परखनली में थोड़ा दूध लेकर उसमें आधा चम्मच सोयाबीन या हरड़ पाउडर मिलाकर हिलाएं, फिर इसे पांच मिनट के लिए रख दें। इसके बाद इसमें एक लाल लिटमस पेपर डुबाने पर पेपर का रंग लाल से नीला हो जाए तो दूध में यूरिया की मिलावट मानी जाती है। लाल लिटमस पेपर स्टेशनरी की दुकान से मिल जाता है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें