फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण हादसा: खनिज लदा था डंपर, परिवार पर कहर बनकर बरसी मौत, बच्ची समेत सात की मौत, कार का हुआ कचूमर

Fri, 28 Nov 2025 03:21 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर जनपद के सैय्यद माजरा का परिवार किसी काम से बाहर निकला था लेकिन शहर पार भी नहीं हुआ कि खनिज से भरा डंपर काल बनकर बरस पड़ा। एक ही झटके में सात जिंदगियां खत्म हो गईं।
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सहारनपुर के सैय्यद माजरा गांव का रहने वाला एक परिवार कार से कहीं जा रहा था। जैसे ही कार गांव की सीमा पार करके एक्सप्रेसवे पर पहुंची, उसी समय देहरादून की दिशा से तेज रफ्तार में खनिज से भरा एक डंपर आ रहा था। जो अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सहारनपुर में हादसा - फोटो : अमर उजाला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार को अचानक सामने देखकर डंपर चालक ने ब्रेक लगाए, लेकिन तेज रफ्तार के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया। नियंत्रण खोने पर डंपर सीधे कार के ऊपर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह डंपर के नीचे दबकर क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

3 of 5
सहारनपुर में हादसा - फोटो : अमर उजाला

स्थानीय लोगों के अनुसार, कार में मौजूद सात लोगों में दो बच्चे भी शामिल हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कड़ी मशक्कत के बाद निकलवाया।  जेसीबी की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहन को डंपर के नीचे से निकलवाया गया।

4 of 5
सहारनपुर में हादसा - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भीड़ ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

इनकी हुई मौत
संदीप(35) पुत्र महेंद्र 
रानी पत्नी महेंद्र 
रानी की बेटी
एक अज्ञात उम्र 45
विपिन, संदीप की मौसी का लड़का दौलतपुर, चिलकाना
उमेश सिंह 52  (मेहदुदपुर रावली हरिद्वार) समधी महेन्द्र सिंह का

कार में सवार परिवार कहां जा रहा था। इसकी जानकारी पुलिस जुटा रही है। एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात रोककर बचाव कार्य चलाया गया। फिलहाल पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है और हादसे की जांच जारी है। वहीं मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें