फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्कान ने जन्मी बेटी: मुस्कान के साथ जेल में ही रहेगी बच्ची, जेलर ने बताया कि किन हालात में होगा डीएनए टेस्ट

Tue, 25 Nov 2025 09:59 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: पति का शव नीले ड्रम में ठिकाने लगाने वाली मुस्कान ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। उसकी सामान्य डिलीवरी कराई गई। बच्ची मुस्कान के साथ जेल में ही रहेगी। वहीं मुस्कान या सौरभ के घर से कोई उसे देखने अस्पताल नहीं आया। 
विज्ञापन
1 of 8
मुस्कान ने दिया बेटी को जन्म। - फोटो : अमर उजाला
बहुचर्चित नीले ड्रम वाले सौरभ हत्याकांड में मेरठ जिला जेल में बंद मुस्कान ने सोमवार शाम को बेटी को जन्म दिया। जेल की बैरक में प्रसव पीड़ा शुरू होने के बाद उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी सामान्य डिलीवरी कराई गई। चिकित्सकों ने जच्चा-बच्चा दोनों को स्वस्थ बताया है।
 
विज्ञापन

2 of 8
सौरभ का फाइल फोटो व मुस्कान और साहिल - फोटो : अमर उजाला
पति सौरभ की हत्या के बाद शव को नीले ड्रम में ठिकाने लगाने को लेकर देश भर में सुर्खियों में मुस्कान गिरफ्तारी के समय से ही गर्भवती बताई जा रही थी। पति की हत्या के मामले में उसे बीते 19 मार्च को जेल भेजा गया था। जेल प्रशासन के मुताबिक उस समय जेल में उसकी तबीयत खराब होने पर जब अल्ट्रासाउंड कराया गया था तभी उसके गर्भवती होने का पता चला था। इसके बाद उसका जेल में ही विशेष ध्यान रखा जा रहा था। उसको गर्भवती महिलाओं की ही तरह डाइट दी जा रही थी।
 
विज्ञापन

3 of 8
मृतक साैरभ, आरोपी मुस्कान व साहिल - फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा के अनुसार सोमवार सुबह मुस्कान को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। जानकारी मिलने के बाद उसे तत्काल मेरठ मेडिकल कॉलेज के जच्चा-बच्चा वार्ड में भर्ती कराया गया। वहां महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. शकुन की देखरेख में मुस्कान को रखा गया। डॉक्टरों का प्रयास था कि उसकी सामान्य डिलीवरी हो। 
 

4 of 8
आरोपी साहिल और मुस्कान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शाम को मुस्कान ने सामान्य प्रसव के तहत बेटी को जन्म दिया। इससे पहले मेडिकल में जेल कर्मचारी तैनात रहे। इस दौरान किसी को भी उससे मिलने नहीं दिया गया। मीडिया से भी मुस्कान को दूर रखा गया। किसी को भी जच्चा-बच्चा वार्ड की ओर जाने नहीं दिया गया।
 
विज्ञापन

5 of 8
मुस्कान व मृतक साहिल - फोटो : अमर उजाला
मायके और ससुराल वाले नहीं आए
जेल प्रशासन की ओर से मुस्कान को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए जाने की जानकारी उसके परिजनों को दी गई, लेकिन कोई भी उसे देखने नहीं गया। मुस्कान के माता-पिता, भाइयों ने भी उससे दूरी बनाए रखी। सौरभ के परिवार से भी कोई मेडिकल कॉलेज में मुस्कान और उसकी नवजात पुत्री को देखने को नहीं गया।
 
विज्ञापन

6 of 8
साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी - फोटो : अमर उजाला
सौरभ के जन्मदिन पर मुस्कान ने बेटी को जन्म दिया
मुस्कान ने पति सौरभ के जन्मदिन पर ही बेटी को जन्म दिया है। परिजनों के अनुसार सौरभ की जन्मतिथि 24 नवंबर 1994 थी। वह इस साल 31 वर्ष का होता। यह इत्तेफाक है कि सौरभ के जन्मदिन पर ही मुस्कान ने बेटी को जन्म दिया है। यह उसकी दूसरी बेटी है। पहली बेटी पीहू है, जो अपने नाना-नानी के पास रह रही है।
 
विज्ञापन

7 of 8
कातिल साहिल और मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
बेटी पर मां का अधिकार, दावा किया तो डीएनए टेस्ट होगा
वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि नवजात बेटी पर उसकी मां मुस्कान का अधिकार है। उसका लालन -पालन करने का अधिकार भी उसी का है। अभी किसी ने बच्चे पर दावा नहीं किया है। यदि कोई दावा करता है तो बच्चे का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।
 
विज्ञापन

8 of 8
साैरभ, मुस्कान व प्रेमी साहिल - फोटो : अमर उजाला
यह था हत्याकांड
लंदन के एक मॉल में काम करने वाला सौरभ राजपूत पूर्व में नेवी मर्चेट में काम करता था। लंदन से 24 फरवरी 2025 को मेरठ अपने घर ब्रह्मपुरी आए सौरभ ने 25 फरवरी को बेटी पीहू का जन्मदिन और 27 फरवरी को पत्नी मुस्कान रस्तोगी का जन्मदिन मनाया था। इसी बीच तीन मार्च की रात को उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर सीने में चाकू घोंपकर और छुरी से गर्दन काटकर सौरभ की हत्या कर दी थी। इसके बाद दोनों ने शव के टुकड़े कर उसे प्लास्टिक के नीले ड्रम में सीमेंट के घोल से सील कर दिए थे। 

ये भी देखें...
Meerut: मां के पास सो रहे डेढ़ साल के बेटे को खींच ले गया कुत्तों का झुंड, परिजनों के सामने ही नोचकर मार डाला    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें