फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुक्का बार की सूचना पर होटलों में छापा, देखिए कमरों के भीतर की तस्वीरें

Wed, 31 May 2017 05:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
होटलों में पुलिस का छापा
मेरठ में आबूलेन स्थित होटलों में सदर बाजार थाना पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस का कहना है कि होटलों में हुक्का बार चलने की सूचना मिली थी। चार होटलों में चेकिंग की गई, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। पुलिस ने छापेमारी मंगलवार की शाम को की।
विज्ञापन

2 of 7
मौके पर पहुंची पुलिस
एसएसपी जे. रविंदर गौड़ के निर्देश पर इंस्पेक्टर सदर बाजार पंकज पंत ने आबूलेन के चार होटलों में पुलिस टीम को लेकर छापा मारा। पुलिस का अंदेशा था कि होटलों में हुक्का बार चल रहे हैं। पुलिस को कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन

3 of 7
होटलों में छापेमारी
इंस्पेक्टर सदर का कहना है कि एक होटल में हुक्का बार चलने का अभी भी शक है। होटलों के बाहर सीसीटीवी कैमरे में पुलिस देखकर वह सतर्क हुए हैं। इससे पहले भी पुलिस कई बार होटलों में छापेमारी कर चुकी है।

4 of 7
होटल में जांच करते पुलिसकर्मी
सदर बाजार पुलिस ने डॉग स्क्वायड की टीम लेकर भैसाली बस अड्डे व आसपास चेकिंग की। इंस्पेक्टर का कहना है कि अड्डे पर लेडी गैंग सक्रिय है। फोटो में आप साफ देख सकते हैं कि कैसे पुलिस ने होटल के कोने-कोने चेकिंग की।
विज्ञापन

5 of 7
महिला पुलिस भी पहुंची
एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने घंटाघर स्थित ऑफिस पर फैंटम पुलिस को बुलाकर उनकी कार्यशैली की जानकारी ली। एसपी सिटी बोले, फैंटम पुलिस चुस्त होगी तो अपराधी पस्त हो जायेंगे। चेकिंग से लेकर गश्त करने के गुर भी फैंटम पुलिस को सिखाए। बाइक पर संदिग्ध लोगों की चेकिंग करने और रात में गश्त की फैंटम को एक्टिव रहने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

6 of 7
कमरों में चेकिंग करते पुलिसकर्मी
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले भी पुलिस ने शहर और देहात इलाकों में चेंकिंग अभियान चलाया था। इस दौरान पुलिस ने माइक में बोलकर लोगों से अपील की कि व्यवस्था बनाए रखना। किसी भी तरह की कोई परेशानी हो तो तुरंत पुलिस को सूचना देना।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
चेकिंग करते पुलिसकर्मी
उन्होंने कहा कि किसी सूचना पर पुलिस तुरन्त नहीं पहुंचे तो सीधा अधिकारी को बताना। पुलिस ने अब तक 18 लोगों को संदिग्ध हालत में पकड़ा है। उस दौरान होटल में दरोगा भी शराब पीते नजर आये। इतना ही नहीं बल्कि हुक्का बार में लड़कियां भी हुक्का पीते मिली। छापेमारी होते ही बीजेपी नेता मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने कहा कि सीएम के आदेश पर कार्रवाई हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें