इसके बाद वे आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार करने श्मशान घाट पहुंच गए। अंतिम संस्कार हो चुका था, लेकिन किसी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं पुलिस ने योगेश के घर दबिश दी तो मकान पर ताला मिला और अन्य परिजन फरार मिले। वहीं गांव में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
कोर्ट ने दिए थे सुरक्षा के आदेश
कोर्ट में ज्योति ने युवक के खिलाफ कोई बयान नहीं दिया। कोर्ट ने किशोरी परिजनों के सुपुर्द करने के साथ उसकी सुरक्षा का आदेश भी दिया था। इसके बाद भी परिजनों ने मौका मिलते ही किशोरी की हत्या कर दी।
इनके खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
पुलिस ने किशोरी के पिता योगेश को गिरफ्तार कर लिया। सीओ दौराला पंकज सिंह ने बताया कि बदनामी के कारण परिजनों द्वारा किशोरी की गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई है। इस मामले में किशोरी के पिता योगेश, चाचा नीरज, माता रेनू व दादा नेपाल व कृष्ण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं पुलिस का कहना है कि युवक को लेकर अभी कोई बात सामने नहीं आई है, लेकिन जांच की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/