फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमांशी हत्याकांड: नया खुलासा...कत्ल के बाद घबराए नहीं आरोपी, बल्कि किया ये काम; खुद बताया क्यों और कैसे मारा?

Mon, 11 Nov 2024 03:25 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

हिमांशी हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। हिमांशी की हत्या उसके ममेरे भाई मुकुल ने अपने भाई अंकुश और पिता पूर्व प्रधान भारतवीर के ललकारने पर की थी। पुलिस की गिरफ्त में आए बाप-बेटे ने कई खुलासे किए हैं।
 
विज्ञापन
1 of 9
Himanshi murder - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के खतौली के गांव रसूलपुर कैलोरा में हुई हिमांशी की हत्या में नया खुलासा हुआ है। हिमांशी के ममेरे भाई मुकुल ने अपने भाई अकुंश और पिता पूर्व प्रधान भारतवीर के ललकारने पर गोली मारकर हत्या की थी। 

भाई और पिता के कहने पर मुकुल अलमारी में रखा तमंचा निकाल कर लाया था। उसने शादी के लिए घर से जा रही हिमांशी के पेट में गोली मारी। वह नीचे गिरी तो दूसरी गोली उसकी पीठ में मारी गई। पुलिस ने आरोपी बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी अंकुश अभी फरार है।
विज्ञापन

2 of 9
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मामा भरतवीर और उसका बेटा मुकुल - फोटो : अमर उजाला
भारतवीर और अंकुश ने ललकारा, मुकुल ने मारी गोली
एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में हत्यारोपी भारतवीर व उसके बेटे मुकुल की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने घटना का खुलासा कर बताया कि आठ नवंबर को हिमांशी घर से स्कूटी पर जाने के लिए तैयार हो गई थी। उसके मामा भारतवीर और उसके दोनों बेटों अंकुश एवं मुकुल ने उसे रोका, लेकिन वह नहीं मानी। तब भारतवीर और अंकुश ने ललकारते हुए मुकुल को तमंचा लाने के लिए कहा। 
विज्ञापन

3 of 9
हिमांशी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
हिमांशी की शादी तलाकशुदा विनीत से नहीं होना देना चाहते थे आरोपी
इसके बाद मुकुल ने घर में अलमारी में रखा तमंचा लाकर हिमांशी के पेट में गोली मार दी। वह गिर गई तो मुकुल ने तमंचा लोड कर दूसरी गोली हिमांशी की पीठ में मार दी। दो गोली लगने से उसकी मौत हो गई। गिरफ्तार भारतवीर पूर्व प्रधान है। उसके राजनैतिक संबंधों की जानकारी जुटाई जा रही है। अंकुश की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि भारतवीर और उसके बेटे अंकुश एवं मुकुल हिमांशी की शादी तलाकशुदा विनीत से नहीं होना देना चाहते थे। इसलिए शादी का विरोध कर रहे थे। दूसरे ओर हिमांशी उनसे अपने रुपये भी मांगती थी। इसी के चलते हत्या की गई।

4 of 9
जांच पड़ताल करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
घर के आंगन से खून कर दिया था साफ
एसपी सिटी ने बताया कि हिमांशी की हत्या करने के बाद आरोपी घबराए नहीं, बल्कि उन्होंने खून से सने आंगन को साफ किया। महिलाओं ने भी घर में कोई घटना होने से इनकार कर दिया था। शव को कार में रख कर आरोपी ले जाने लगे थे। ग्रामीणों के देख लेने पर तीनों आरोपी कार को घर के पीछे से जाने वाले जंगल में दो सौ मीटर दूर चंद्रपाल की ट्यूबवेल के पास छोड़ कर भाग गए थे।
 
विज्ञापन

5 of 9
जांच पड़ताल करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
नहीं दी किसी ने गवाही
घटना को लेकर गांव के लोग चुप हैं। घटना के बारे में भी एक ग्रामीण ने सूचना देकर कहा था कि गांव में कोई घटना हुई है। किसी ने भी घटना के बारे में गवाही नहीं दी। जिस कारण सबूत एकत्र किए जा रहे हैं। आरोपियों को सजा दिलाने के लिए ज्यादा से ज्यादा सबूत एकत्र किए जा रहे हैं। कुछ सबूतों का प्रयोगशाला में परीक्षण भी कराया जाएगा। आरोपियों के फिंगर प्रिंट भी लिए हैं।
विज्ञापन

6 of 9
Himanshi murder - फोटो : अमर उजाला
मृतक चाचा का रखा था घर में तमचा
पुलिस का कहना है कि आरोपी मुकुल का कहना है कि उसने तमंचा खरीदा नहीं था। उसके चाचा अजय की कई साल पहले मौत हो गई थी। उसके चाचा के तीन कारतूस व तमंचा रखा हुआ था। पुलिस ने एक जिंदा व दो खोखा कारतूस के साथ तमंचा रसूलपुर कैलोरा से खेडीकुरेश जाने वाले मार्ग पर सरकारी टयूबवेल के पास झाड़ियों से बरामद किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तमंचे से गोली मारने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

7 of 9
हिमांशी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
लाखों रुपये को लेकर था विवाद
पुलिस ने बताया कि 22 बीघा जमीन बेचने के बाद कुछ पैसा तो हिमांशी और उसकी मां के खाते में आ गया था। ऊपर के लाखों रुपये भारतवीर और उसके बेटों ने रख लिए थे। उन्होंने हिमांशी के पैसे से ही खतौली में उसका मकान भी बनवाया। उसमें भी कमीशनबाजी की गई। पुलिस ने लगभग 70 लाख रुपये को लेकर विवाद होना बताया है।

 

8 of 9
Himanshi murder - फोटो : अमर उजाला
यह था मामला
मेरठ के बहसूमा थाने के गांव मोहम्मदपुर शकिस्त निवासी हिमांशी के पिता अनिल चौधरी की दस साल पहले करंट से मौत हो गई थी। 18 महीने पहले ताऊ के परिवार से झगड़े के बाद वह मां कविता के साथ खतौली के गांव रसूलपुर कैलोरा में अपने भामा भारतवीर के घर आकर रहने लगी। ताऊ के परिवार से मुकदमा चल रहा है। उसने मेरठ जनपद के थाना बहसूमा के गांव सदरपुर निवासी विनीत से कोर्ट मैरिज कर ली थी। 12 नवंबर को वसुंधरा, गाजियाबाद में अरेंज मैरिज होनी थी। शादी के लिए ही घटना वाले दिन वह घर से जा रही थी। हत्या का मामला विनीत ने दर्ज कराया था।
विज्ञापन

9 of 9
हिमांशी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
युवती के ताऊ ने भी दी थी तहरीर
मृतका हिमांशी के ताऊ मनोज कुमार ने भी तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उसके छोटे भाई अनिल कुमार की मृत्यु के बाद उसकी पत्नी और बेटी मामा भारतवीर के घर गांव रसूलपुर कैलोरा में रह रही थी। उनकी भाभी अपनी 22 बीघा जमीन बेच कर डेढ़ करोड़ रुपये लेकर भारतवीर के पास रह रही थी। उधर, थाना पुलिस का कहना है कि ताऊ के साथ युवती का विवाद चल रहा है। इसलिए युवती के पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें