फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor Triple Murder: घर में तीन लाशें... बिरयानी खाकर सोए थे तीनों; बेहद मुफलिसी में गुजारा कर रहा था परिवार

Mon, 11 Nov 2024 12:55 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

बिजनौर के के मोहल्ला मिर्दगान की खलीफा कॉलोनी में घर में सो रहे कबाड़ी मंसूर उर्फ भूरा (60), उसकी पत्नी जुबेदा (59) और बेटे याकूब (20) की पेचकस घोंपकर हत्या कर दी गई। रविवार की सुबह पति-पत्नी के शव घर के बरामदे में बिस्तर पर और बेटे का शव कमरे में मिला।
विज्ञापन
1 of 9
Bijnor triple murder - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में कबाड़ी मंसूर उर्फ भूरा, उसकी पत्नी जुबेदा और बेटे याकूब की घर में घुसकर हत्या किए जाने से हर कोई हैरान है। मृतकों का परिवार बेहद ही मुफलिसी में गुजर बसर कर रहा था। पुलिस सूत्रों की मानें तो जांच के दौरान इनके घर में आटा, दाल या तेल कुछ भी रखा हुआ नजर नहीं आया। ऐसे में पुलिस भी अटकलें लगा रही है कि रोज के लाने और खाने पर ही इनकी जिंदगी चल रही थी।
विज्ञापन

2 of 9
जांच पड़ताल करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
बिरयानी खाकर सो गया था परिवार
मंसूर की मां हसीना ने रोते हुए बताया कि पौत्र याकूब रात में नौ बजे उसके पास गया था। याकूब के पड़ोस में चल रहे डीजे पर भी डांस करके आया था। बताया कि वह खूब सारी बिरयानी लेकर आया था। इसके बाद वह यह बिरयानी लेकर घर चला गया। कबाड़ी, उसकी पत्नी और बेटे याकूब ने बिरयानी खाई और सो गए। 

उधर, मंसूर के घर पर चूल्हे पर हंडिया जस की तस रखी थी। इसमें सोमवार को साग बनाने की तैयारी थी। जीने पर एक प्लेट में बिना पका साग खुले आसमान के नीचे रखा हुआ था।
विज्ञापन

3 of 9
जांच के लिए जाते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
अब कांशीराम कॉलोनी में रहने लगा था मुख्य नामजद आरोपी
इस केस में नामजद कराए गए मुख्य आरोपी फुरकान उर्फ पहिया पुलिस की रडार पर है जो करीब दस दिन पहले मिर्दगान से मकान बेचकर कांशीराम कॉलोनी में शिफ्ट हो चुका है।

पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि करीब दो लाख रुपये के नुकसान में आनन फानन उसने मकान बेचा। मकान का सामान उठाते हुए भी कबाड़ी के परिवार को बर्बाद करने की धमकी दी थी।

4 of 9
bijnor triple murder - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि 23 अक्तूबर को मृतक कबाड़ी मंसूर के हिस्ट्रीशीटर बेटे जहूर और फुरकान उर्फ पहिया के बीच झगड़ा हुआ था। जहूर के खिलाफ उसने केस भी दर्ज कराया था। इस झगड़े के पांच दिन बाद ही पहिया ने मकान बेच दिया था।

फुरकान का आपराधिक इतिहास लंबा 
फुरकान का भी आपराधिक इतिहास लंबा है। साल 2007 में हत्या के केस में जेल गया था। इसके साथ ही मारपीट के चार मामले दर्ज हैं। साथ ही एक केस अपने से बीस साल छोटी युवती के साथ जबरन निकाह करने का भी फुरकान उर्फ पहिया पर दर्ज है।
विज्ञापन

5 of 9
विलाप करती परिजन। - फोटो : अमर उजाला
मौके से बरामद हुआ चाकू, पेचकस और ईंट
पुलिस को मौके से खून से सनी ईंट, एक चाकू और पेंचकस भी बरामद हुआ है। बताया गया कि पेचकस भूरा कबाड़ी के शव पर छाती में घुसा हुआ मिला। वहीं भूरा कबाड़ी की पत्नी के गले को धारदार हथियार से काटा जाना सामने आया जबकि उनके बेटे याकूब पर ईंट से भी वार किए गए।

17 दिन पहले हुआ था झगड़ा
कबाड़ी मंसूर के हिस्ट्रीशीटर बेटे जहूर का झगड़ा 23 अक्तूबर को फुरकान उर्फ पहिया निवासी मिर्दगान के साथ हुआ था। अब तिहरे हत्याकांड में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। फुरकान उर्फ पहिया, उसके बेटे और एक अन्य व्यक्ति शकील निवासी कांशीराम कॉलोनी को नामजद भी कराया गया है।
विज्ञापन

6 of 9
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
लंबा है मृतकों के परिवार का आपराधिक इतिहास
मंसूर उर्फ भूरा के पांच बेटे हैं। मंसूर पर ही चोरी आदि समेत छह मुकदमे दर्ज हैं। उसके बड़े बेटे चांद पर छह केस दर्ज है। एक मुकदमे में उसका गैर जमानती वारंट भी जारी हो रखा है। उसके हिस्ट्रीशीटर बेटे जहूर पर गैंगस्टर, गोकशी समेत नौ केस चल रहे हैं। हत्या के आरोप में जेल में बंद मंसूर कबाड़ी के तीसरे बेटे मतलूब पर 12 केस दर्ज हैं। मृतक याकूब पर भी गोकशी का एक केस दर्ज था।

 
विज्ञापन

7 of 9
गमजदा बैठी पड़ोसी महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
घर में सो रहे कबाड़ी दंपती और बेटे की पेचकस घोंपकर हत्या
बिजनौर के के मोहल्ला मिर्दगान की खलीफा कॉलोनी में घर में सो रहे कबाड़ी मंसूर उर्फ भूरा (60), उसकी पत्नी जुबेदा (59) और बेटे याकूब (20) की पेचकस घोंपकर हत्या कर दी गई। रविवार की सुबह पति-पत्नी के शव घर के बरामदे में बिस्तर पर और बेटे का शव कमरे में मिला। पिछले माह 23 अक्तूबर को हुए झगड़े की रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाते हुए पिता-पुत्र सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

 

8 of 9
जांच करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
एडीजी और डीआईजी भी घटनास्थल पर पहुंचे
पुलिस के अनुसार, पड़ोस में ही दूसरे भाई के साथ रहने वाली मंसूर की मां हसीना घर पहुंची तो वारदात का पता चला। घटनास्थल से पेचकस बरामद किया गया। दोपहर में एडीजी बरेली रमित शर्मा, डीआईजी मुनिराज भी घटनास्थल पर पहुंचे। मंसूर के भाई गुलाम नबी ने फुरकान उर्फ पहिया निवासी मिर्दगान, उसके बेटे शकील निवासी कांशीराम कॉलोनी और दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

 
विज्ञापन

9 of 9
मंसूर उर्फ भूरा - फोटो : अमर उजाला
झगड़े की रंजिश में हत्या का आरोप
बताया गया है कि 23 अक्तूबर 2024 को मंसूर के हिस्ट्रीशीटर बेटे जहूर का झगड़ा फुरकान उर्फ पहिया से हुआ था। इस झगड़े से हुई रंजिश में हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया है। एसपी ने बताया कि मामले के जल्द खुलासे के लिए पांच टीमों का गठन किया है। पुलिस ने घटनास्थल से खून से सनी ईंट, एक चाकू और एक पेचकस बरामद कर लिया है। पुलिस झगड़े की रंजिश सहित कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें