फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से भिड़े कांग्रेसी, अफसरों से जमकर नोकझोंक, फूंका केंद्रीय मंत्री का पुतला, देखें तस्वीरें

Tue, 04 Sep 2018 04:58 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
कांग्रेसियों की पुलिस से नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मेरठ में केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे का पुतला फूंकने को लेकर युवा कांग्रेसियों और पुलिस के बीच जमकर नोकझोंक व धक्कामुक्की हुई। इंस्पेक्टर सिविल लाइन द्वारा पुतला छीनने से युवा कांग्रेसी भड़क गए और नारेबाजी करते हुए पुलिस से भिड़ गए। काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस की मौजूदगी में ही मंत्री का पुतला फूंका गया। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन में चौबे को बर्खास्त करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

2 of 7
मंत्री का पुतला फूंका - फोटो : अमर उजाला
सोमवार पूर्वाह्न करीब साढ़े ग्यारह बजे युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शहर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मोनिंद्र सूद और मेरठ लोकसभा क्षेत्र युवा कांग्रेस प्रभारी युगांश राणा के नेतृत्व में कमिश्नरी पार्क पहुंचे और केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे के खिलाफ नारेबाजी की। राणा ने कहा कि चौबे ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी कर भाजपा की खराब मानसिकता का परिचय दिया है। कार्यकर्ता इसे सहन नहीं करेंगे। चौबे अपनी टिप्पणी पर माफी मांगें।
विज्ञापन

3 of 7
जमकर हंगामा - फोटो : अमर उजाला
वहीं सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर सिविल लाइन नीरज मलिक ने पुतला दहन करने से मना करते हुए पुतला छीन लिया। इस पर कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए और पुतला छीनने के लिए खूब धक्कामुक्की हुई। काफी देर तक चली जद्दोजहद के बाद पुलिस की मौजूदगी में ही चौबे का पुतला फूंका गया।

4 of 7
जमकर हंगामा - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद सौंपे गए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन में चौबे को बर्खास्त करने की मांग की गई। इस मौके पर रोबिन नाथ, योगी जाटव, अरुण कौशिक, संजीव आनंद, तेजपाल डाबका, आदित्य भास्कर, मतीन अंसारी, अरुण कुमार, रवींद्र सिंह, चौधरी महरुद्दीन, इमरान मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

5 of 7
सपाइयों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
सपाइयों ने प्रदेश सरकार की अर्थी निकाली
पेट्रोल व डीजल के दामों की वृद्धि के विरोध में समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी रहे सरदार परविंदर सिंह ईशू के नेतृत्व में सपाइयों ने पेट्रोलियम मंत्री एवं प्रदेश सरकार की अर्थी निकाली।
विज्ञापन

6 of 7
पुतला फूंका - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान परविंदर सिंह ईशू ने कहा कि यह सरकार कहती कुछ है और करती कुछ है। यह गरीब विरोधी सरकार है। आने वाले समय में जनता इस सरकार को सबक सिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पुतला फूंका - फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शन में जय करण भूटानी, आमिर आबिद, ओमप्रकाश यादव, शफीक अहमद, दीपक चौहान, सुरजीत सिंह, दीपक मोदी, दीपांशु चौहान, रवित धवन, दीपक सहदेव, रिषभ कुशवाहा, मंजर यामीन और सलाउद्दीन सैफी आदि लोग मौजूद रहे।
 
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें