फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: जिधर देखो उधर ही जाम, ट्रैफिक पुलिस के छूटे पसीने, जनता परेशान, आखिर कैसे निपटें जरूरी काम

Thu, 09 Jan 2020 05:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
traffic jam, meerut traffic police - फोटो : अमर उजाला
रिमझिम बारिश तो कभी सर्द हवाएं पिछले दो तीन दिन से चल रही मौसम की आंख मिचौनी के बीच गुरुवार दोपहर को जैसे ही सूरज के दर्शन हुए तो लोगों ने राहत की सांस ली। दिन सुहाना हुआ शहर की जनता भी अपने अपने काम निपटाने के लिए घरों से निकल पड़ी, नतीजा ये हुआ कि हर तरफ जाम ही जाम दिखाई दिया। आगे तस्वीरों में देखें कैसे ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने में पुलिस के भी ठंड में पसीने छूट गए :- 

 
विज्ञापन

2 of 6
traffic jam, meerut traffic police - फोटो : अमर उजाला
मेरठ शहर में आज जाम की स्थिति ज्यादा है। अन्य दिनों की अपेक्षा वाहनों का आवागम अधिक है। कारण यही है कि एक तो धूप खिलने से मौसम अच्छा हो गया है वहीं बैंकों की हड़ताल के बाद गुरुवार को लोग अपने काम निपटाने के लिए भी निकले। 
विज्ञापन

3 of 6
traffic jam, meerut traffic police - फोटो : अमर उजाला
शहर के बीच बेगम पुल से लेकर बच्चा पार्क तक, उधर घंटाघर से लेकर फुटबॉल चौक तक वाहन रेंगते नजर आए। वहीं चौराहों पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस को व्यवस्था बनाने में पसीने छूट गए। 

4 of 6
traffic jam, meerut traffic police - फोटो : अमर उजाला
शहर में लगातार जनता जाम के झाम से परेशान रहती हैं। कहीं अतिक्रमण तो कहीं भारी वाहन शहर की सड़कों पर कब्जा जमा लेते हैं। नतीजन शहरवासियों को अक्सर जाम से जूझना पड़ता है। लेकिन प्रशासन के कान पर जूं नहीं रेंगती।
विज्ञापन

5 of 6
traffic jam - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को भी जब मेरठ कैंट में प्रवेश को लेकर वाहनों से शुल्क वसूली दोबारा शुरू की गई तो बड़े वाहनों ने शुल्क से बचने के लिए दूसरे रास्तों का विकल्प चुन लिया। जिनके वजह से इन छोटे रास्तों पर भी जाम लग रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
traffic jam - फोटो : अमर उजाला
आज शाम को घंटाघर की तरफ से आने वाले लोगों को जाम से जूझना पड़ सकता है। यदि आप रुड़की रोड पर जा रहे हैं तो बाईपास से निकलें। परतापुर की तरफ जाने वाले लोग शहर के अंदर की बजाय बिजली बंबा बाईपास से निकल सकते हैं। मार्केट जा रहे हैं तो कार से न जाकर दो पहिया वाहन और पब्लिक व्हीकल का प्रयोग करें। यदि जरूरी काम नहीं है तो बेवजह घर से न निकलें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें