फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद: मेरठ में भारी बवाल, वाहनों में आगजनी-तोड़फोड़, पूरा शहर जाम, देखें तस्वीरें

Mon, 02 Apr 2018 10:03 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 10
मेरठ में भारी बवाल - फोटो : अमर उजाला
एससी/एसटी एक्ट में बदलाव के फैसले के विरोध में आज दलित समाज सड़कों पर उतरा हुआ हैै। वहीं यूपी के मेरठ जिले में भारी बवाल देखने को मिल रहा है। दलित समाज के लोगों ने हाईवे जाम कर पहले शोभापुर पुलिस चौकी में आग लगा दी और फिर उसके बाद वाहनों को आग के हवाले कर दिया। जिले भर में जमकर बवाल चल रहा है।
विज्ञापन

2 of 10
मेरठ में भारी बवाल - फोटो : अमर उजाला
ये तस्वीर मेरठ जिले के थाना कंकरखेडा़ क्षेत्र की है। यहां दलितों ने हाईवे को पूरी तरह जाम कर दिया है।
विज्ञापन

3 of 10
मेरठ में भारी बवाल - फोटो : अमर उजाला
वहीं दलित समाज के लोगों ने शोभापुर पुलिस चौकी के पास जमकर पथराव किया। 

4 of 10
मेरठ में भारी बवाल - फोटो : अमर उजाला
देखिए, किस तरह प्राइवेट वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। मेरठ के रोहटा रोड पर भारी बवाल जारी है। 
विज्ञापन

5 of 10
मेरठ में भारी बवाल - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद दलितों ने शोभापुर पुलिस चौकी को आग के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन

6 of 10
मेरठ में भारी बवाल - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा पुलिस चौकी में खड़े कई वाहनों में भी आग दी गई।
विज्ञापन

7 of 10
मेरठ में भारी बवाल - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में एक जगह नहीं बल्कि कई स्थानों पर प्राइवेट वाहनों में आग लगाई गई। आप तस्वीरों में देख सकते हैं।

8 of 10
मेरठ में भारी बवाल - फोटो : अमर उजाला
यहां तो रोडवेज बस को ही आग के हवाले कर दिया गया। इस तरह की हिंसा से शहर में दहशत फैल गई है।

9 of 10
मेरठ में भारी बवाल - फोटो : अमर उजाला
मेरठ जनपद में कचहरी के पास दलितों ने सड़कों पर डेरा डाल लिया और अपनी मांग को लेकर जमकर हंगामा कर रहे हैं।
विज्ञापन

10 of 10
मेरठ में भारी बवाल - फोटो : अमर उजाला
शहर में जगह-जगह आगजनी-तोड़फोड़ की जा रही है। पुलिसकर्मियों के सामने ही कई वाहनों में आग लगाई गई।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें