हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या बदमाशों ने नौ गोली मारकर की थी। वहीं, पत्नी सीमा ने बताया कि 2022-23 में उनके पति अंकित को फोन पर धमकी मिली थी। एक या दो बार फोन आया था। उसकी शिकायत हरियाणा में पुलिस से शिकायत की गई थी।
उत्तर प्रदेश के शामली में आर्यपुरी नाला पटरी पर बुधवार शाम करीब पौने सात बजे हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या के बाद बृहस्पतिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। बनतीखेड़ा के अलावा आसपास के गांवों के बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा और उनके परिचित पहुंचे। अंकित के बड़े भाई राजीव कुमार दोपहर को पहुंचे। इसके बाद शवयात्रा की तैयारी की गई लेकिन अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के दौरान अंतिम यात्रा शुरू हुई। नम आंखों से लोग अपने चहेते सिंगर को अंतिम विदाई देने के लिए साथ चलते रहे। बड़े भाई राजीव ने चिता को मुखाग्नि दी।
इससे पहले, पोस्टमार्टम के बाद हरियाणवी गायक अंकित बालियान का शव बृहस्पतिवार को उनके पैतृक गांव बनतीखेड़ा लाया गया। शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल के बीच बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्र के लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए। अंतिम संस्कार के दौरान लोगों ने अंकित बालियान अमर रहे के नारे लगाए।
अंतिम यात्रा में लोगों ने आरोप लगाया कि अंकित की टारगेट बनाकर हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने और एनकाउंटर की मांग की। कुछ लोगों ने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की भी मांग उठाई। अंतिम यात्रा के दौरान लोगों ने अंकित की तस्वीर के साथ नारे लगाए और हत्याकांड का जल्द खुलासा करने की मांग की।
विज्ञापन
2 of 15
सीसीटीवी में कैद हत्या से पूर्व जिम से निकलते हुए अंकित
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भीड़ में गायक के प्रशंसकों और युवाओं की संख्या भी काफी रही। उधर, अंकित की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रिश्तेदार और मोहल्ले के लोग परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
3 of 15
सीसीटीवी में कैद अंकित की हत्या के बाद भागते हमलावर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोशल मीडिया पर छाया अंकित हत्याकांड, हर तरफ गूंज रही इंसाफ की मांग
हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर भी शोक और आक्रोश का माहौल है। इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग अंकित को श्रद्धांजलि देने के साथ हत्याकांड का जल्द खुलासा कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनके प्रशंसक और करीबी लोग उनके साथ बिताए पलों की यादें भी सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं।
4 of 15
गांव बनतीखेड़ा में अंकित बालियान की हत्या को लेकर लगी लोगों की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इंस्टाग्राम पर जिक्रिया ने पोस्ट कर लिखा कि आई मिस यू भाई आपको हर हाल में इंसाफ दिलाया जाएगा। वहीं भाकियू के जिलाध्यक्ष आशीष ने घटना को दुखद बताते हुए जल्द खुलासे की मांग की। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर वह सपा नेताओं से भी बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
5 of 15
गांव बनतीखेड़ा में अंकित बालियान की हत्या को लेकर लगी लोगों की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दूसरी ओर शहजाद ने अंकित के गाने की लाइन का जिक्र करते हुए लिखा कि क्या पता था भाई के गाने की लाइन लोग भाई पर ही आजमा देंगे। उन्होंने कहा कि अंकित अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी आवाज लोगों के दिलों में जिंदा रहेगी।
विज्ञापन
6 of 15
गांव बनतीखेड़ा में अंकित बालियान की हत्या को लेकर लगी लोगों की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी बोली 2022 में पति को मिली थी धमकी, बदमाशों का हो एन्काउंटर
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की पत्नी सीमा ने बताया कि 2022-23 में उनके पति अंकित को फोन पर धमकी मिली थी। एक या दो बार फोन आया था। उसकी शिकायत हरियाणा में पुलिस से शिकायत की गई थी। इसके बाद से किसी तरह की कोई बात नहीं हुई। हाल-फिलहाल में कुछ नहीं हुआ। अब अचानक से सब कुछ हो गया। उन्होंने कहा कि जल्दी से जल्दी इन्साफ मिलना चाहिए। बदमाशों ने जिस तरह से उनके पति की हत्या की, उनका भी एनकाउंटर होना चाहिए। 24 घंटे बाद भी पुलिस अभी कुछ नहीं कर पाई।
विज्ञापन
7 of 15
सीसीटीवी में कैद अंकित की हत्या के बाद भागते हमलावर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नौ गोली मारकर की गई अंकित की हत्या
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान के शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के पैनल ने किया। पोस्टमार्टम से पहले शव का एक्सरे कराया गया। बताया गया है कि अंकित के सिर, छाती, पेट व पैर में नौ गोली लगी थी, जिससे उनकी मौत हुई।
जिस गाने का इंतजार था, अब सिर्फ यादें रह गईं
अंकित का एक पुराना वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह अपने आने वाले गाने को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह कोट वाले गाने के जल्द आने की बात कहते दिखाई दे रहे हैं। वह प्रशंसकों से कहते नजर आते हैं कि उनका नया गाना लोगों को पसंद आएगा। जिस नए गाने का उनके प्रशंसकों को इंतजार था, उसकी जगह अब सोशल मीडिया पर अंकित की पुरानी तस्वीरें और वीडियो उनकी यादों को ताजा कर रहे हैं।
एडीजी व डीआईजी ने ली अधिकारियों की बैठक
हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के बाद बुधवार रात में एडीजी भानु भास्कर ने शहर कोतवाली में पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में शामली के अलावा मुजफ्फरनगर व बागपत के पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने अधिकारियों को जल्द हत्याकांड का खुलासा करने के निर्देश दिए।
10 of 15
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गाड़ी के शीशे में लगी गोली के निशान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ की एसटीएफ के अलावा शामली व आसपास के जनपदों की पुलिस टीम लगीं
उधर, इस हत्याकांड में मेरठ की एसटीएफ के अलावा शामली व आसपास के जनपदों की पुलिस टीमों को लगाया गया है। हरियाणा में पुलिस की कई टीमें लगी है। उधर, बृहस्पतिवार को थानाभवन थाने पर डीआईजी अभिषेक ने पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह व अन्य अधिकारियों की बैठक ली और हत्याकांड में प्रगति, संदिग्धों से पूछताछ और अब तक जुटाए गए साक्ष्यों की जानकारी दी। डीआईजी ने पुलिस टीमों को आपसी समन्वय के साथ काम करने तथा तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
11 of 15
मौके पर पड़ा खोखा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ये बोले जनप्रतिनिधि
पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री संजीव बालियान बृहस्पतिवार को गांव बंतीखेड़ा पहुंचे और अंकित के परिजनों से मिलकर हत्या पर दुख व्यक्त किया। इस तरह की वारदात होना पुलिस-प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। इस मामले में हरियाणा पुलिस प्रशासन से भी बातचीत की जाएगी और दोनों राज्यों की पुलिस मिलकर बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की तर्ज पर अंकित बालियान की हत्या की गई। पुलिस प्रशासन को इस मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि अपराधियों में कानून का डर पैदा हो। उन्होंने कहा कि परिवार के साथ वह पूरी तरह खड़े हैं और न्याय दिलाने के लिए हरसंभव स्तर पर प्रयास किया जाएगा।
12 of 15
जाम के दौरान पहुंचे एमएलसी वीरेंद्र और अन्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि कलाकार अंकित बालियान की निर्मम हत्या अत्यंत पीड़ादायक एवं निंदनीय है। इस जघन्य घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए परिजनों को आश्वस्त किया कि दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
13 of 15
गांव बनतीखेड़ा में अंकित बालियान की हत्या को लेकर लगी लोगों की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाजपा एमएलसी मोहित बेनीवाल व चरथावल से कांग्रेस विधायक पंकज मलिक ने भी अंकित बालियान की हत्या पर दुख व्यक्त किया और पीड़ित परिजनों को ढांढ़स बंधाया।
14 of 15
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद शहर के मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अंकित हत्याकांड में चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
अंकित बालियान की हत्या में उनके पिता सतवीर सिंह की तरफ से शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बाइक सवार चार हमलावरों पर बेटे पर फायरिंग कर हत्या की गई। जांच अधिकारी धर्मेंद्र गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चार बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या के बाद जिम में जानकारी लेते एसपी व एएसपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बड़े भाई राजीव ने पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल
गांव बंतीखेड़ी निवासी अंकित बालियान की हत्या की खबर मिलने पर बृहस्पतिवार दोपहर को उनके बड़े भाई राजीव बालियान गांव में पहुंचे। राजीव बालियान राजस्थान के कोटा में रहकर मेडिकल की तैयारी कर रहे हैं। भाई की हत्या से दुखी राजीव बालियान ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। राजीव ने कहा कि उनकी दादी फूलमती की 25 साल पहले घर में घुस कर हत्या कर थी। आज तक इंसाफ नहीं मिला। अब भाई की बीच बाजार गोली मार कर हत्या कर दी। उन्होंने सवाल किया कि कहां है पुलिस और कहां है रामराज, सरकार रामराज की बात कहती है।