भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने शनिवार को मेरठ से दिल्ली कूच करते हुए कहा कि पंजाब व हरियाणा के किसानों पर हमला करने वाले पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए। यहीं नही हरियाणा सरकार भी बर्खास्त होनी चाहिए। नेशनल हाईवे से होकर दिल्ली जा रहे किसानों पर हमला करने वाली पुलिस ने गुंडों की तरह व्यवहार कर वर्दी का दम किसानों पर आजमाया।
विज्ञापन
2 of 5
bhakiyu protest
- फोटो : अमर उजाला
कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू और किसानों ने शुक्रवार को पांच घंटे हाईवे जाम कर देर शाम भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में टोल प्लाजा पर डेरा डाल लिया था। शनिवार सुबह करीब 11 बजे राकेश टिकैत की अगुवाई में मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ, सहारनपुर के किसान और कार्यकर्ताओं का काफिला ट्रैक्टर ट्रॉलियों से दिल्ली के लिए रवाना हुआ। इस दौरान टिकैत ने हरियाणा सरकार पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
3 of 5
bhakiyu protest
- फोटो : अमर उजाला
टिकैत ने कहा कि दिल्ली कूच कर रहे पंजाब व हरियाणा के किसानों पर हरियाणा पुलिस ने लाठीचार्ज व पानी की बौछार कर रोकने का प्रयास किया। नेशनल हाईवे केंद्र के अधीन आता है। हरियाणा पुलिस को हाईवे बंद कर किसानों को रोकने का कौन सा अधिकार था। किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए सड़क पर गड्ढे खोदे गए। यह पुलिस की गुंडागर्दी थी।
4 of 5
farmers
- फोटो : अमर उजाला
कहा कि कृषि कानून किसानों की बर्बादी वाला कानून है। इससे किसानों को तो नुकसान होगा ही साथ ही जनता को महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी। खरीदारी व स्टॉक में छूट दिए जाने के कारण बड़े व्यापारी फसल खरीदकर स्टॉक लगा लेंगे और बाजार से माल खत्म होने के बाद कालाबाजारी कर अपनी जेबे भरेंगे। इस कानून से जनता की जेब पर भी असर पड़ने वाला है।
काफिला गुजरने के बाद जाम से जूझा हाईवे
किसानों को मेरठ की सीमा पार कराने के लिए पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। काफिला जब टोल प्लाजा से निकला तो ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए आगे पुलिस बल चल रहा था। हाईवे पर एक और किसान थे तो दूसरी तरफ ट्रैफिक चल रहा था। इस बीच कई जगह जाम की समस्या बनी।
परतापुर बाईपास स्थित बिगबाइट पर भाकियू नेता विजयपाल घोपला समर्थकों के साथ काफिले में शामिल हो गए। मोहिउद्दीनपुर से काफिला निकलने के बाद परतापुर तिराहे से कादराबाद तक भीषण जाम लग गया। गलत दिशा से आने वाले वाहनों के कारण जाम और बढ़ गया। पुलिस ने रूट डायवर्ट कर जाम पर काबू पाया।