सावन माह में हरियाली तीज पर्व को लेकर नवविवाहिताओं और महिलाओं में काफी उत्साह है। तीज के लिए महिलाओं ने सजने-संवरने के लिए खरीदारी की और मेहंदी भी लगवाई है। इसके साथ ही रविवार को तीज पर सखियों संग झूला झूलने को भी महिलाएं बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। रविवार यानि आज हरियाली तीज पर्व मनाया जा रहा है। इससे पहले शनिवार को बाजार में महिलाओं की भीड़ नजर आई, जिन्होंने चूड़ियां सौंदर्य प्रसाधन, सूती साड़ियों, सूट, जेवरात, कॉस्मेटिक के सामान की खरीदारी की। पर्व को लेकर बाजार भी गुलजार नजर आए, जिसको लेकर महिलाओं में उत्साह है। इसके साथ ही तीज खास मिठाई घेवर की भी खूब बिक्री हुई है। तीज को लेकर नवविवाहित में उत्साह नजर आ रहा है। किसी को सरप्राइज गिफ्ट का इंतजार है तो किसी को कैंडल लाइट डिनर का। नवविवाहित सोलह शृंगार कर परिवार व सहेलियों के साथ पर्व मनाएंगी।