फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा खुलासा: दिल्ली तक चल रहा था फर्जी मैरिज ब्यूरो का नेटवर्क, छापा पड़ते ही मच गई थी भगदड़, तस्वीरें

Sat, 30 Jul 2022 06:56 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
पकड़ी गईं युवतियां। - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में मेरठ पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसका नेटवर्क बरेली समेत कई जिलों और दिल्ली तक चल रहा था। वहीं पुलिस ने शुक्रवार को जैसे ही फर्जी मैरिज ब्यूरो में छापा मारा था तो वहां भगदड़ मच गई थी। लेकिन पुलिस ने मौके से दस युवतियों समेत 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।   

जागृति विहार में चल रहा था फर्जी मैरिज ब्यूरो
मेडिकल कॉलेज के सामने जागृति विहार स्थित गोपाल काम्प्लेक्स में फर्जी मैरिज ब्यूरो चल रहा था। वहीं मैरिज ब्यूरो संचालक नीरज गर्ग व डिंपल फरार हो गए। यहां से 110 से अधिक लोगों के सर्टिफिकेट मिले हैं। पुलिस का दावा है कि यह गिरोह यूपी के मेरठ, बरेली समेत कई जिलों और दिल्ली में नेटवर्क चला रहा था। 
विज्ञापन

2 of 6
डांस करती युवतियां। - फोटो : amar ujala
एसपी क्राइम अनित कुमार ने बताया कि शादी कराने के नाम पर आरोपियों ने दिल्ली के करावलनगर निवासी अमित शर्मा, शाहदरा के जगदीश नगर निवासी मनोज श्रीवास्तव और मथुरा के राया निवासी लवकेश गुप्ता के साथ ठगी की थी। 
विज्ञापन

3 of 6
मुख्य आरोपी। - फोटो : amar ujala
बताया गया कि हर व्यक्ति से 8500 रुपये लेकर पंजीकरण कराया गया। उसके बाद युवतियों से मिलवाया गया। फर्जी ढंग से ही रिश्ता तय करने की प्रारंभिक औपचारिकता हुई। 

4 of 6
मेरठ में फर्जी मैरिज ब्यूरो का खुलासा। - फोटो : amar ujala
इसके बाद इन युवकों से युवतियों ने गिफ्ट में मोबाइल लिए। लाखों रुपये की खरीदारी की। बीमारी का बहाना बनाकर भी रुपये लिए। 
विज्ञापन

5 of 6
पकड़ी गईं युवतियां। - फोटो : amar ujala
वहीं मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारा तो ठगी का शिकार हुए मनोज, लवकेश और अमित के नाम-पते मिले। इनसे संपर्क साधने पर पूरा मामला खुल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फर्जी मैरिज ब्यूरोष - फोटो : amar ujala
पुलिस ने इन तीनों युवकों को ही वादी बनाकर नीरज और डिंपल समेत 17 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। जांच में पता चला है कि यह फर्जी मैरिज ब्यूरो दो साल से चल रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें