फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैप्पी न्यू ईयर के जश्न में डूबा शहर, बेली डांस पर मचाया धमाल, देखिए तस्वीरें

Tue, 02 Jan 2018 11:51 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 10
न्यू ईयर पर जश्न - फोटो : अमर उजाला
शहरवासियों ने जोश और उत्साह के साथ नये साल का जश्न मनाया। म्यूजिक और मस्ती के बीच देर रात तक लोग झूमते रहे। होटलों में जहां नये साल के आगाज पर अलग-अलग थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। नए साल पर मनोरंजन करने के लिए रशियन बेली डांसर का भी इंतजाम किया गया।
विज्ञापन

2 of 10
न्यू ईयर पर जश्न - फोटो : अमर उजाला
वहीं अधिकांश लोगों ने गली मोहल्लों में डीजे लगाकर जश्न मनाया। 2018 के स्वागत के लिए शहर के विभिन्न होटलों में बेली डांस से युवाओं को रोमांचित किया।
विज्ञापन

3 of 10
न्यू ईयर पर जश्न - फोटो : अमर उजाला
कंकरखेड़ा के अमनतास रिसोर्ट में नए साल के आगाज पर रशियन डांसर ने दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। मशहूर रैप सिंगर बादशाह के डीजे पर युवाओं ने जमकर एंजाय किया। होटल में गोवा थीम पर जश्न मनाया गया। 2018 को नये अंदाज में मनाने के लिए युवाओं ने कोई कसर नहीं छोड़ी।

4 of 10
न्यू ईयर पर जश्न - फोटो : अमर उजाला
परतापुर बाईपास स्थित होटल ब्रावुरा गोल्ड में युवाओं ने जमकर धमाल किया। डीजे पर धमाल के साथ युवाओं ने अपने अंदाज में 2018 साल का स्वागत किया तो कुछ परिवारों ने होटल में डिनर के आनंद के साथ नव वर्ष का स्वागत किया।
विज्ञापन

ब्रॉडवे इन में बफे सिस्टम

5 of 10
न्यू ईयर पर जश्न - फोटो : अमर उजाला
गढ़ रोड स्थित होटल ब्रॉडवे इन में नये साल पर वेस्टर्न थीम पर बफे सिस्टम लगाया गया। जिसमें वेज और नान वेज व्यंजनों का आनंद लेकर लोगों ने नए साल की शुरुआत की।
विज्ञापन

6 of 10
न्यू ईयर पर जश्न - फोटो : अमर उजाला
होटल मालिक अतहर काजमी ने बताया युवाओं के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसके बाद प्रोग्राम बदलकर वेस्टर्न थीम पर बफे लगाने का निर्णय लिया गया। कंट्री इन में म्यूजिक थीम पर नए साल की शानदार शुरुआत हुई।
विज्ञापन

7 of 10
न्यू ईयर पर जश्न - फोटो : अमर उजाला
इसमें पारिवारिक और युवाओं ने नये साल पर अलग अलग व्यंजनों के साथ आनंद लिया। युवाओं के लिए रिसोर्ट में डीजे का इंतजाम भी किया गया। होटल हाइफन में अलग थीम पर नए साल का आगाज हुआ। फैशन विद बॉलीवुड तड़का और बेली डांस आकर्षण का केंद्र रहेगा।

केक काटकर मनाया जश्न

8 of 10
न्यू ईयर पर जश्न - फोटो : अमर उजाला
कंकरखेड़ा बाईपास स्थित 1857 हाईवे इन में नए साल पर रेड एंड व्हाइट थीम पर नये साल का आगाज किया। लोगों ने रिसोर्ट में डीजे पर डांस किया तो कुछ लोगों ने केक काटकर 2018 की शुरुआत की।

9 of 10
न्यू ईयर पर जश्न - फोटो : अमर उजाला
परतापुर बाईपास स्थित द कलाम रेस्टोरेंट को ब्लैक एंड व्हाइट थीम पर सजाया गया। जिसमें एपीजे अब्दुल कलाम के चित्रों को भी सजाया गया। युवाओं और स्टूडेंट के लिए विशेष प्रबंध किये गये थे। एमआईईटी, सुभारती सहित अन्य कालेजों के छात्र-छात्राओं ने रेस्टोरेंट पर नये साल के लिए जश्न मनाया। छात्र-छात्राओं ने डीजे पर डांस किया।
विज्ञापन

ड्राइव पर निकले परिवार

10 of 10
न्यू ईयर पर जश्न - फोटो : अमर उजाला
शहर के कुछ परिवारों ने सड़कों पर ड्राइव कर साल 2018 का स्वागत किया। बच्चों को साथ लेकर पैरेंट्स ने खूब आनंद लिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें