मेरठ में अगवानपुर गांव के जंगल में बृहस्पतिवार को दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान जमकर फायरिंग हुई, जिसमें दो लोगों की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग गोली लगने से व दो लोग सिर में डंडा लगने से घायल हो गए। इसकी सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। डबल मर्डर की जानकारी मिलते ही एसएसपी मंजिल सैनी एक्शन में आ गई। एसएसपी ने खुद गांव में पहुंचकर मामले की जानकारी ली और अधिकारियों को कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए।
आनन-फानन में एसपी देहात, सीओ सदर देहात व परीक्षितगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को मेरठ अस्पताल पहुंचा। पुलिस ने गोली चलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
3 of 10
अस्पताल में घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
विवाद अगवानपुर-जयसिंहपुर नंगला मार्ग पर सड़क निर्माण के दौरान गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्राली निकालने को लेकर हुआ था।
4 of 10
मौके पर पहुंचे एसपी देहात
- फोटो : अमर उजाला
एसओ परीक्षितगढ़ धर्मेंद्र कुमार के मुताबिक अगवानपुर गांव निवासी अब्दुल बाकी बुधवार को गन्ने की ट्रॉली भरकर मवाना मिल जा रहे थे। निर्माणाधीन सड़क होने के चलते ठेकेदार ने वहां से ट्रैक्टर ट्राली निकालने से मना किया। जिस पर अब्दुल ने ठेकेदार को समझाया कि वह अब दोबारा वहां ट्रैक्टर लेकर नहीं आएंगे।
विज्ञापन
5 of 10
मौके पर पहुंचे एसपी देहात
- फोटो : अमर उजाला
उसके बाद ठेकेदार ने ट्रैक्टर ट्राली वहां से जाने दिया। इसका वहां मौजूद अमीन ने विरोध किया। इस बात को लेकर अमीन से अब्दुल पक्ष की कहासुनी हो गई। आरोप है कि अमीन और उसके परिवार के लोगों ने अब्दुल व उसके परिवार पर तमंचे तक तान दिए। पुलिस भी पहुंची थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की और वापस लौट आई।
विज्ञापन
6 of 10
घटना की जानकारी लेते एसपी देहात राजेश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को अब्दुल बाकी के भतीजे कमरूल, सदुउल, रफीशान पुत्र नूर इस्लाम, शाबिर पुत्र इस्लाम, कदीम पुत्र अब्दुल मतीन, मुज्जसीम पुत्र अब्दुल मजीद ऐंची कला गांव मार्ग के पास अपने खेतों पर गन्ने की छिल्लाई कर रहे थे।
विज्ञापन
7 of 10
जानकारी देते पीड़ित परिजन
- फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि इस दौरान दूसरा पक्ष अमीन खां, वसीम, जाहिद, इकराम, रिजवान, छोटू, गौनू समेत दर्जनों लोग भी खेतों पर पहुंच गए। वहां दोनों पक्षों में पहले गाली गलौज हुई और फिर गोलियां चलने लगीं। 50 से ज्यादा राउंड फायरिंग हुई। जिसमें अब्दुल के बेटे यदसीम (28) और भतीजे कमरूल (32) पुत्र नूर इस्लाम की सिर में गोली लगने से मौके पर मौत हो गई।
8 of 10
घायल युवक से जानकारी लेते एसपी देहात
- फोटो : अमर उजाला
जबकि जावेद, रफीक, समरूल और फईम भी गोली लगने से घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष से कलीम और आमिर भी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस का पहरा, गांव में सन्नाटा
9 of 10
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
इस वारदात की जानकारी पर एसपी देहात राजेश कुमार और सीओ सदर देहात रामअर्ज भी पहुंचे। पुलिस ने गांव को छावनी बना दिया। कई थाने की पुलिस और पीएसी बल गांव में तैनात किया गया। पुलिस ने घायलों को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्र्ती कराया है।
वहीं अगवानपुर में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग घरों में दुबके हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगवानपुर गांव में ऐसी घटना पहली बार हुई है। गांव में सर्व समाज के लोग भाईचारे के साथ रहते हैं। लेकिन दोनो पक्षों में जिस तरह खूनी संघर्ष हुआ। इससे गांव के बच्चों व महिलाओं में दहशत व्याप्त है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें