फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2022 का आगमन: मेरठ में कहीं धूम-धड़ाका, तो कहीं सादगी से लोगों ने मनाया जश्न  

Sat, 01 Jan 2022 01:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में नए साल के स्वागत में युवा, किशोर और बड़ी उम्र के लोगों ने भी जमकर मस्ती की।
विज्ञापन
1 of 5
new year party meerut - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में नए साल के स्वागत में युवा, किशोर और बड़ी उम्र के लोगों ने भी जमकर मस्ती की। युवा जोड़ों में उत्साह सबसे अधिक रहा। नए वर्ष के स्वागत के लिए शहर के ज्यादातर रेस्टोरेंटों, होटलों और क्लबों में देर रात तक हुए समारोहों में कहीं डीजे पर डांस के साथ धूम धड़ाका हुआ तो कुछ जगहों पर सादगी के साथ नए साल का जश्न हुआ। 

ज्यादातर होटलों को भव्य तरीके से सजाया गया। इन समारोहों में युवाओं और किशोरों की शिरकत अधिक रही। वहीं, बड़ी कालोनियों में स्थानीय लोगों ने जश्न मनाकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

2 of 5
new year party meerut - फोटो : अमर उजाला
होटलों में थीम पर पार्टी
होटल में गोल्डन थीम और रेड एंड व्हाइट थीम पर पार्टी में लाइव बैंड, बॉन फायर, पूल साइट डिनर, कैंडल लाइट डिनर का आयोजन किया गया। ब्रेवुरा के संचालक शेखर भल्ला ने बताया कि दो जगह पार्टी हुई। इनमें एक बार में लेजर लाइट के साथ नाइट थीम पर पार्टी हुई।
विज्ञापन

3 of 5
new year party - फोटो : अमर उजाला
इसमें युवाओं सहित अन्य जोड़ों ने जमकर नृत्य किया। दूसरी ओर सेल्फी प्वाइंट बनाकर डीजे पर डांस पार्टी हुई।  कैंडल लाइट डिनर कराया गया। गढ़ रोड होटल हारमनी में चिकित्सकों की पार्टी हुई। इसके साथ ही होटल में डीजे आर्केस्ट्रा के साथ नाच-गाना हुआ। 

 

4 of 5
new year party meerut - फोटो : अमर उजाला
सीमित रहे लोग 
होटल संचालक नवीन अरोड़ा ने बताया कि पूर्व की तरह बड़े आयोजन नहीं किए गए। सीमित लोगों के बीच संपूर्ण आयोजन किया गया है। गढ़ रोड स्थित सात फेरा रेस्टोरेंट में ओपन ग्राउंड में डीजे लगाया गया। कैंडल लाइट डिनर का लुत्फ लोगों ने उठाया। दिल्ली रोड स्थित होटल क्रॉम में टॉप फ्लोर पर डीजे पर डांस और बर्न फायर लाइटिंग के साथ पार्टी हुई। 32 तरह के स्नेक्स और 75 तरह के व्यंजन परोसे गए। विशेष थीम पर पार्टी की गई। संचालक गौरव नारंग ने बताया कि ओपन एंट्री रखी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
new year party meerut - फोटो : अमर उजाला
फिल्मी गीतों पर युवतियों ने नृत्य किया
नववर्ष की पूर्व संध्या पर ब्यूटी क्वीन क्लब के द्वारा टीपी गनर में न्यू ईयर कार्यक्रम किया। क्लब के सदस्यों ने फिल्मी गीतों पर नृत्य किया। मोनिका जैन, पिंकी जैन, रीशु जैन, निधि, सुगंधा, पूजा, प्रियंका आदि रहीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें