फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy New Year: नाचे मयूर पंख फैलाए, पक्षी उड़े गगन विशाल, परिंदे ने कुछ इस अंदाज में बोले- आया नया साल

Sat, 01 Jan 2022 03:03 PM IST
Dimple Sirohi रविंद्र चौहान, न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
नाचते मोर - फोटो : अमर उजाला
सुहावने मौसम और नए साल के आगमन के बीच हस्तिनापुर सेंक्चुअरि देशी-विदेशी पक्षियों और वन्य जीवों से गुलजार है। एक ओर वेटलैंड में हजारों मील दूर से आए विदेशी पक्षियों का कलरव सुनाई देता है तो दूसरी ओर खेतों की पगडंडियों पर नाचते मोर माहौल को दर्शनीय बना रहे हैं। वहीं वन क्षेत्र में धूप सेंकने के लिए झाड़ियों के बीच से अजगर भी निकलकर बाहर आ जाते हैं।  मेरठ में नए साल के दिन लोग न सिर्फ पार्टी करने पहुंचे बल्कि कई परिवार गंगा किनारे प्रवासी पक्षियों का भी दीदार करने पहुंचे। 
विज्ञापन

2 of 5
आकाश में उड़ते पक्षी - फोटो : अमर उजाला
गंगा नदी के किनारे और भीकुंड की झील में सैकड़ों साइबेरियन सारस का डेरा है। इनकी अठखेलियां पक्षी प्रेमियों के आकर्षित कर रही हैं। नववर्ष पर प्रवासी पक्षियों को देखने के लिए कई राज्यों से पर्यटक आते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
धूप सेंकता अजगर - फोटो : अमर उजाला
आप भी नववर्ष पर शहर के शोर से दूर परिवार के साथ हस्तिनापुर अभ्यारण्य घूमने जा सकते हैं। इन दिनों यहां चारों ओर हरियाली छाई है। सैकड़ों प्रजाति के पक्षी मौजूद हैं। साथ ही महाभारत कालीन अवशेष, प्राचीन महलों के खंडहर, जैन धर्म के प्राचीन स्थल और उनसे जुड़े इतिहास को भी जान सकते हैं। 

4 of 5
साल 2019 का अस्त होता सूरज - फोटो : अमर उजाला
वर्ष के आखिरी दिन शुक्रवार शाम का सूरज ढला तो मनमोहक नजारा बन गया। साल के आखिरी दिन लोगों ने अस्त होते सूरज का भी नजारा किया और इसके फोटो व तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
new year party meerut - फोटो : अमर उजाला
शहर में नये साल के आगमन का जश्न धूमधाम से मनाया गया। युवाओं ने अपने अंदाज में इसका स्वागत किया। होटल क्रोम में गीत-संगीत की महफिल में लोग जमकर थिरके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें