बिलखते परिजन व मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पिता रहे गुमसुम, मां और परिजन बिलखते रहे
पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को दीपक का शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी शीतल का रोते हुए बुरा हाल हो गया। दीपक की मां बिलखती रही, पिता हवा सिंह गुमसुम खड़े रहे। दीपक की मौत से हर परिचित-रिश्तेदार सदमे में था। हर कोई यही कह रहा था कि ये क्या हो गया। दोपहर को सूरजकुंड श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।