फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटरसाइकिल व स्कूटी खरीदने का शानदार मौका, 5000 से 20000 तक की छूट

Mon, 03 Apr 2017 06:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ कपिल कुमार, मेरठ
विज्ञापन
1 of 2
स्कूटी खरीदने का शानदार मौका
सुप्रीम कोर्ट द्वारा बीएस-3 इंजन वाले वाहनों पर रोक के बाद दुपहिया वाहन शोरूम में दिन भर खरीदारों के पहुंचने का सिलसिला चलता रहा। बृहस्पतिवार को काफी वाहन देखते ही देखते बिक गए। लोग इसके लिए लगातार पूछताछ कर रहे है। बाइक खरीदने वालों को 5000 से 20,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। मेरठ में आरके टीवीएस शोरूम के मालिक सिद्घांत ने बताया कि उनके यहां सबसे ज्यादा ज्यूपिटर और अपाची बेची गई। बृहस्पतिवार को करीब 125 वाहन बेचे गए। इसके अलावा हीरो के शोरूम पर भी छूट से वाहन बेचे गए। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
बाइक खरीदने का शानदार मौका
खास बात है कि अगर आप आज के दिन वाहन खरीद लेंगे तो आज ही के दिन रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। इन गाड़ियों पर बिक्री का शुक्रवार को अंतिम दिन है। ऐेसे में यह माना जा रहा है कि इस दिन भी भारी भीड़ उमड़ने वाली है। सभी शोरूम संचालक इस तरफ ध्यान भी लगाए हैं। यही कारण रहा कि शुरू में तो ज्यादा डिस्काउंट दिया गया पर जब भीड़ काफी उमड़ गई तो छूट कम कर दी गई और स्टॉक अंतिम दिन के लिए भी बचा लिया गया। दरअसर कारों को लेकर अफवाहों का बाजार भी गर्म रहा। अफवाह रही कि दो ढाई लाख रुपये की छूट कारों पर चल रही। लोग शोरूम पर पहुंचे पर पता चला कि ऐसा नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें