कैराना बाईपास रोड पर शराब की दुकान खोले जाने का विरोध करते हुए मोहल्ले के लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान वहां पहुंचे लोगों ने जिला आबकारी अधिकारी से शराब की दुकान पर रोक लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
2 of 5
ठेका बंद
न्यायालय के आदेश के बाद दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित शराब की दुकान को हटा दिया गया था। कस्बे के मेन बस स्टैंड पर पर शराब की दुकानें थी। दोनों शराब की दुकान को बंद करा दिया गया। हाईवे से शराब की दुकानें बंद होने के बाद सेल्समैन कस्बे में दुकानों के लिए स्थान तलाशने लगा।
विज्ञापन
3 of 5
ठेका बंद से परेशान लोग
कैराना बाईपास रोड पर दुकानों के लिए जगह निर्धारित की गई। शनिवार को दोनों दुकानों को वहां पर सेल्समैन खोलने लगा। इस बीच वहां मोहल्ले के लोग जमा हो गए। उन्होंने शराब की दुकानें वहां लगने का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के बीच दुकानों के विरोध में महिलाएं भी वहां पर जमा हो गईं। इस बीच दोनों पक्षों के लोगों के बीच में झड़प हुई।
4 of 5
ठेका बंद
कुछ समय के बाद वहां पर डीओ सुधीर कुमार भी अपनी टीम के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों ने डीओ के सामने हंगामा करते हुए शराब की दुकानों को वहां से हटवाने का विरोध किया। महिलाओं ने फरियाद की यहां शराब की दुकानों को न खुलने दिया जाए। यहां पर शराब की दुकानें खुलने से माहौल खराब होगा। उधर, शराब की दुकान पर मौजूद सेल्समैन ने डीओ के सामने बताया कि सारे मानक पूरे करके यहां पर दुकान ली है।
उधर, दुकान मालिक गुड्डू सिद्दीकी ने बताया सभी मोहल्ले के लोगों से राय लेने के बाद दुकान किराए पर दी गई हैं। डीओ ने पूरे प्रकरण में जानकारी लेने तक फिलहाल शराब की दुकान खोलने पर रोक लगा दी है।